ऐपशहर

J&K पुलिस के अधिकारियों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंगा, राज्यपाल और गृहमंत्री ने दी बधाई

जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो अधिकारियों के माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने के बाद राज्यपाल सत्यपाल मलिक और गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने इन्हें बधाई दी है। यह अधिकारी ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की 11 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे।

नवभारतटाइम्स.कॉम 21 May 2019, 6:14 pm
श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम माउंट एवरेस्ट (फाइल फोटो)
माउंट एवरेस्ट (फाइल फोटो)

जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो पुलिस अधिकारियों ने दुनिया की सबसे ऊंची पर्वतीय चोटी माउंट एवरेस्ट पर फतह हासिल की है। नजीर अहमद और फलैल सिंह नाम के यह दोनों पुलिस अधिकारी ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की 11 सदस्यीय टीम का हिस्सा थे और इन सभी ने अपने अन्य साथियों के साथ एवरेस्ट पर तिरंगा लहराया। इन पुलिस अधिकारियों और इनकी टीम की सफलता पर देश के गृहमंत्री राजनाथ सिंह और जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक समेत अन्य ने इन्हें बधाई दी है।

दल की सफलता के बाद केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा, 'ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड की टीम को माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचने पर बहुत बहुत बधाई। इस सीट में आईबी के 9 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के दो जवान शामिल थे। मुझे इन सभी की सफलता पर गर्व है और मैं इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं।'


राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने दी शुभकामनाएं
जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने भी माउंट एवरेस्ट पर पहुंचने वाले राज्य पुलिस के कांस्टेबल नजीर अहमद और कांस्टेबल फलैल सिंह को अपनी शुभकामना दी। राज्यपाल के सलाहकार के विजय कुमार, मुख्य सचिव बी वी आर सुब्रह्मण्यम और डीजीपी दिलबाग सिंह ने भी अधिकारियों को बधाई दी।

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी बधाई


25 मार्च को रवाना हुआ था दल
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर अहमद और सिंह की तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'हमें तुम पर गर्व है।' बता दें कि बीते 25 मार्च को इन अधिकारियों के दल को डीजीपी दिलबाग सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने रवाना किया था। इस दौरान आईजी दानिश राणा ने इन अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर पुलिस का ध्वज भी सौंपा था।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग