ऐपशहर

J&K: छेड़खानी केस में 1 अरेस्ट, दूसरे की तलाश

हंदवाड़ा में एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया...

नवभारत टाइम्स 20 Apr 2016, 5:05 am
श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम handwara molestation case jammu and kashmir cops make first arrest
J&K: छेड़खानी केस में 1 अरेस्ट, दूसरे की तलाश

हंदवाड़ा में एक लड़की के साथ छेड़खानी के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और दूसरे की तलाश जारी है। लड़की ने मुख्य न्यायिक मैजिस्ट्रेट के सामने छेड़खानी करने वाले 2 लोगों का नाम बताया था। हालांकि, पहले यह अफवाह उड़ाई गई थी कि छेड़खानी सैनिकों ने की है। इसके बाद से उत्तर कश्मीर में पिछले 7 दिनों से हिंसा हो रही है।

जम्मू एवं कश्मीर पुलिस ने सोमवार रात 2 आरोपियों में से एक हिलाल अहमद नामक बंदे को हंदवाड़ा से अरेस्ट किया। मंगलवार को उससे कई घंटे पूछताछ की गई। आरोप है कि उसने 12 अप्रैल को लड़की के साथ उस वक्त छेड़छाड़ की, जब वह एक सार्वजनिक शौचालय से बाहर आ रही थी। उस समय हिलाल के साथ एक और लड़का था। दोनों ने लड़की पर हमला बोला और बैग छीन लिया। सूत्रों के अनुसार, जिस लड़के की तलाश की जा रही है, उसने लड़की को कई बार प्रपोज किया था। लड़की ने इन प्रस्तावों को ठुकरा दिया था। पुलिस के अनुसार, इस लड़के की गिरफ्तारी होते ही पूरा मामला सुलझ जाएगा।

कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध जारी
इस बीच, हंदवाड़ा और उसके आसपास के इलाकों में कर्फ्यू जैसे प्रतिबंध जारी रहे। हालांकि, सुबह 4 घंटों के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि लोग जरूरी सामान खरीद सकें। सीएम महबूबा मुफ्ती ने लोगों से शांति बहाल करने की अपील की है। साथ ही छेड़खानी और उसके बाद हुई हिंसा में शामिल लोगों को कड़ी सजा देने का वादा किया है। इस हिंसा में पांच लोग मारे गए थे।

राशिद हिरासत में
उत्तर कश्मीर के कुपवाड़ा से निर्दलीय विधायक शेख अब्दुल राशिद को तब हिरासत में ले लिया गया, जब वे हंदवाड़ा में हुई मौतों के विरोध में सीएम महबूबा मुफ्ती के आवास की तरफ मार्च कर रहे थे।

3 बंकर हटाए गए
हंदवाड़ा शहर के बाजार में स्थित सुरक्षा बलों के 3 बंकर हटा लिए गए। स्थानीय लोग लंबे समय से इन्हें हटाने की मांग कर रहे थे। यह मांग छेड़खानी की घटना के बाद और तेज हो गई थी।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग