ऐपशहर

J&K: 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

आतंकी बुरहानी वानी के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जहां कई महीनों तक तनाव की स्थिति रही, घाटी में कई दिन स्कूल बंद रहे और कुछ स्कूलों के जलाए जाने की भी घटनाएं सामने आईं, वहीं 12वीं बोर्ड के नतीजे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं

पीटीआई 22 Jan 2017, 7:46 pm
श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम jk announces class 12 result girls outshine boys
J&K: 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत स्टूडेंट्स सफल

आतंकी बुरहानी वानी के मारे जाने के बाद जम्मू-कश्मीर में जहां कई महीनों तक तनाव की स्थिति रही, घाटी में कई दिन स्कूल बंद रहे और कुछ स्कूलों के जलाए जाने की भी घटनाएं सामने आईं, वहीं 12वीं बोर्ड के नतीजे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी लेकर आए हैं। 12वीं बोर्ड में 75 प्रतिशत यानी 53,000 से अधिक स्टूडेंट्स सफल रहे हैं। कुल 53,159 स्टूडेंट्स में से 40,119 स्टूडेंट्स 75.46 प्रतिशत अंकों के साथ पास हुए हैं।

जम्मू ऐंड कश्मीर बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (जेकेबीओएसई) के एक अधिकारी ने बताया कि 28,800 लड़कों में से 21,586 लड़कों ने 74.95 प्रतिशत अंकों के साथ परीक्षा पास की है जबकि लड़कियां इस मामले में लड़कों से आगे रही हैं। उन्होंने बताया कि 24,359 लड़कियों में 18,533 लड़कियों ने 76.08 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं।

17 जुलाई को मुठभेड़ में हिज्बुल मुजाहिदीन के कमांडर बुरहान वानी के मारे जाने के बाद चार महीनों तक घाटी के स्कूलों को अलगाववादियों ने बंद करवा रखा था। जिस कारण बोर्ड परीक्षा को टाल दिया गया था। अंततः पिछले साल नवंबर में परीक्षा आयोजित की गई। अलगाववादियों के विरोध के बीच नवंबर में 95 प्रतिशत स्टूडेंट्स ने 12वीं की परीक्षा में हिस्सा लिया था।

हालांकि, बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होने की वजह से उन्हें प्रश्नपत्र में रियायत दी गई थी। स्कूलों में पिछले कई महीनों से पढ़ाई न हो पाने के कारण बोर्ड एग्जाम का सिलेबस भी लगभग आधा कर दिया गया था।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग