ऐपशहर

अंसार गजवत उल हिंद का आतंकी गिरफ्तार, हमले का था प्लान

अवंतीपोरा के त्राल इलाके से गजवत उल हिंद का एक आतंकी गिरफ्तार हुआ है। वह एक ठिकाने से दूसरी जगह पर जा रहा था। उसके पास से संगठन से संबंधित सामान भी बरामद हुआ है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Lipi 18 Dec 2020, 9:51 pm
गोविंद चौहान, श्रीनगर
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर

जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा के त्राल इलाके में पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने अंसार गजवत उल हिंद संगठन के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसे गिरफ्तार करने के बाद थाने में ले जाया गया। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है ताकि इस संगठन के बारे में बाकी सुराग लगाया जा सके।

जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि एक आतंकी इलाके में आया हुआ है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अपने साथ सेना की टीम को लेकर इलाके को घेर लिया। वाहनों की चेकिंग शुरू कर दी गई। इस दौरान टीम ने आतंकी को गिरफ्तार कर लिया। वह सुरक्षाबलों से छिपकर भागने का प्रयास कर रहा था। उसकी पहचान फैजल हुसैन गनई निवासी त्राल के रूप में हुई है। उसके पास से संगठन से जुड़ा हुआ सामान बरामद हुआ। इसके बाद उसे थाने में ले जाया गया। कड़ी पूछताछ के दौरान उसने बताया कि संगठन के कमांडरों की तरफ से उसे हमला करने का काम दिया गया था। इसके लिए वह एक ठिकाने से दूसरी जगह पर जा रहा था ताकि हमला किया जा सके। चुनावों के दौरान हमला करने का प्लान था लेकिन सुरक्षाबलों ने समय पर उसे गिरफ्तार करके प्लान को नाकामयाब कर दिया है। अब पूछताछ के बाद संगठन के बारे में सुराग लगाया जाएगा।

पाकिस्तान ने किया सीजफायर उल्लंघन
इसके अलावा पाकिस्तान की तरफ से पुंछ जिले के मेंढर सेक्टर में एलओसी की चौकियों को निशाना बनाकर फायरिंग की गई। शाम के वक्त भी पाकिस्तान की तरफ से फायर किया गया। फायरिंग का इस तरफ से भी कड़ा जवाब दिया गया। काफी देर तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी रही। उसके बाद पाकिस्तान की तरफ से फायरिंग बंद की गई है। पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन भी चलाया गया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग