ऐपशहर

धनबाद: शौच के लिए घर से निकला था किशुन सेन, झाड़ियों में मिली डेड बॉडी

Murder in dhanbad: झारखंड के धनबाद जिले के गोविन्दपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में किशुन सेन नाम के शख्स की डेड बॉडी मिली है। मृतक दो बच्चे का पिता था। पत्नी मां समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इलाके के लोग मुआवजे की डिमांड कर रहे हैं।

Edited byएनबीटी डेस्क | Lipi 20 Sep 2022, 1:18 pm
धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले के गोविन्दपुर थाना अंतर्गत हीरापुर गांव में एक 35 साल के शख्स का शव घर के समीप महज 300 मीटर की दूरी पर झाड़ियों में पड़ा मिला। मृतक का नाम किशुन सेन है। शव मिलने के बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घटना को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Dhanbad-Kishun


परिजनों का कहना है कि सुबह शौच के लिए निकले थे, जिसके बाद झाड़ियों में शव को पड़ा देखा। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों का आरोप है कि शव देखकर यह प्रतीत होता है कि जैसे पहले उसकी बुरी तरह से पिटाई की गई है। उसके बाद उसकी गला दबाकर हत्या की गई है।

जनप्रतिनिधियों ने हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है। मृतक दो बच्चे का पिता था। पत्नी मां समेत अन्य परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
Araria News: घर से कुछ ही दूर किशोरी का शव मिलने से हड़कंप, ग्रामीणों ने जताई दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका
गोविंदपुर थाना प्रभारी उमेश सिंह ने कहा कि युवक का शव झाड़ियों में पाये जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर मौके पर पहुंचे हैं। प्रथम दृष्टया में युवक की हत्या की जाने की आशंका है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
लेखक के बारे में
एनबीटी डेस्क
देश, दुनिया, खेल की खबर हो या फिर सियासत के गलियारों की अंदर की बात, हर खबर आप तक पहुंचाता है NBT न्यूज डेस्क।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग