ऐपशहर

Jharkhand Crime News: चतरा में बेखौफ अपराधियों ने युवक के पेट में मारी दो गोलियां, नाजुक हालत में रिम्स रेफर

चतरा में युवक के पेट में अपराधियों ने गोली मार दी। युवक के पेट में दो गोलियां लगी हैं। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की गंभीर हालत को देखते हुए रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया है।

Lipi 28 Feb 2021, 12:56 am
अशोक तुलस्यान, चतरा
नवभारतटाइम्स.कॉम chatra_
घायल युवक

झारखंड के चतरा जिले में शनिवार की देर रात बेखौफ अपराधियों ने एक युवक पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में युवक के पेट में दो गोलियां लग गई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गोलियों की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। युवक को आनन-फानन में निकट के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से रांची रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


युवक को रांची रिम्स किया रेफर
मिली जानकारी के मुताबिक, मामला चतरा सदर थाना क्षेत्र के बरैनी गांव का है। यहां बालेश्वर साव नामक एक युवक को अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना में संलिप्त अपराधी का नाम लल्लू साव बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अपराधी ने युवक के पेट में 2 गोलियां मारी हैं। इस घटना के बाद गंभीर रूप से घायल बालेश्वर साव को चतरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है पुलिस
दूसरी ओर घटना की सूचना मिलते ही चतरा एसडीपीओ अविनाश कुमार दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए और मामले की छानबीन शुरू कर दी। घटना के बाद से आरोपी फरार है। जिसके गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापामार अभियान तेज कर दिया गया है। घटना के कारणों का पता अभी नहीं लग पाया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग