ऐपशहर

Jharkhand Corona Update : बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा और उनकी पत्नी को हुआ कोरोना, 55 नए संक्रमित मिलने से हड़कंप

BJP MP Jayant Sinha Corona Positive : बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद इस दौरान उनके संपर्क में आए लोगों से भी टेस्ट कराने की अपील की है। साथ ही बताया कि उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है।

guest Ravi-Prakash-Sinha | Lipi 25 Dec 2021, 2:25 pm
रवि सिन्हा, रांची
झारखंड में कोरोना विस्फोट (Jharkhand Coronavirus Cases) हुआ है। एक दिन में प्रदेश में 55 नए मामले सामने आए हैं। हजारीबाग से बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा (BJP MP Jayant Sinha) और उनकी पत्नी पुनीता सिन्हा भी कोरोना संक्रमित हो गईं हैं। दोनों ने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। सांसद जयंत सिन्हा ने ट्वीट कर बताया कि वे कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज ले चुके थे, लेकिन फ्लू के बाद कोरोना जांच कराने पर वे संक्रमित पाए गए।

बीजेपी सांसद ने ट्वीट कर दी कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी
बीजेपी सांसद जयंत सिन्हा ने कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद इस दौरान में उनके संपर्क में आए लोगों से भी कोरोना टेस्ट कराने की अपील की है। उन्होंने बताया कि संक्रमित होने के बाद अब उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि वे क्षेत्रवासियों की समस्याओं के निदान के लिए ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगे।


JSSC Exam में अब भोजपुरी और मगही भी, जीतन राम मांझी का धनबाद में फूंका पुतला, पढ़िए झारखंड की बड़ी खबरें
झारखंड में कोरोना विस्फोट, एक दिन में आए 55 नए केस
इधर, कोरोना का खतरा एक बार फिर झारखंड में मंडराने लगा है। हाल के दिनों में संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही थी। 1 दिसंबर को राज्य भर में संक्रमित मरीजों की संख्या 94 पर थी, जो बढ़कर अब 273 गई है। पिछले 24 घंटे में झारखंड में कोरोना के 55 नए मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा रांची और कोडरमा में 22-22 कोरोना के नए केस आए हैं।


जानिए प्रदेश कहां कोरोना के कितने मामलेकोडरमा में एक्टिव केस की संख्या 90 पर पहुंच गई है। रांची में एक्टिव केस की संख्या 113 हो गई है। हालांकि बीते 24 घंटे में रांची के 11 लोग ने कोरोना को मात दिया है। इसके बावजूद रांची में 113, कोडरमा में 90, पूर्वी सिंहभूम में 25, धनबाद में 19, बोकारो में 6, चतरा में 3, गुमला में 8, लातेहार में 4, सिमडेगा में 1, पश्चिमी सिंहभूम में 1, हजारीबाग में 1 संक्रमित मरीज है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग