रांची, 26 नवंबर (भाषा) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र बुधवार को जारी किया जायेगा। भाजपा प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पार्टी नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पार्टी का संकल्प पत्र बुधवार को सुबह दस बजे यहां जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके अलावा कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। वह पूर्वाह्न 11 बजे नगरउंटारी में, अपराह्र एक बजे सिद्धनाथ नगर में और अपराह्र दो बजे मेराल में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि सांसद मनोज तिवारी दोपहर 12 बजे बरवाडीह में, अपराह्र एक बजे कांडी में और अपराह्र तीन बजे तरहसी में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करेंगे।
भाजपा का संकल्प पत्र कल रविशंकर प्रसाद जारी करेंगे
रांची, 26 नवंबर (भाषा) झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र बुधवार को जारी किया जायेगा। भाजपा प्रवक्ता ने यह जानकारी देते हुए बताया कि पार्टी के वरिष्ठ पार्टी नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद पार्टी का संकल्प पत्र बुधवार को सुबह दस बजे यहां जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि उनके अलावा कल उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी बुधवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल तीन जनसभाओं को सम्बोधित करेंगें। वह पूर्वाह्न
भाषा 27 Nov 2019, 12:41 am