रांची, 15 जनवरी (भाषा) झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी से 8 फरवरी तक आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र गुरुवार से प्रारंभ होगा और यह 8 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें सरकार के अनेक मंत्री, अधिकारी एवं विपक्ष के विधायक भी शामिल हुए।
झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी से
रांची, 15 जनवरी (भाषा) झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 17 जनवरी से 8 फरवरी तक आहूत किया गया है। विधानसभा सचिवालय ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में बताया कि विधानसभा का इस वर्ष का बजट सत्र गुरुवार से प्रारंभ होगा और यह 8 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र के सुचारु संचालन के लिए विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई जिसमें सरकार के अनेक मंत्री, अधिकारी एवं विपक्ष के विधायक भी शामिल हुए।
भाषा 15 Jan 2019, 11:24 pm