Please enable javascript.Jharkhand Weather Update: झारखंड में 18अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना, जानिए आपके जिले में कैसे रहेगा मौसम-jharkhand weather update chance of rain till august 18 ranchi dumka jamshedpur dhanbad deoghar rain

Jharkhand Weather Update: झारखंड में 18अगस्त तक झमाझम बारिश की संभावना, जानिए आपके जिले में कैसे रहेगा मौसम

Compiled byरवि सिन्हा | नवभारतटाइम्स.कॉम 16 Aug 2023, 5:01 am

Jharkhand Monsoon Update: झारखंड में इन दिनों मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग के अनुसार अगले चार-पांच दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

हाइलाइट्स

  • 18अगस्त तक विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट
  • राज्य में अब तक तक सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश
  • चतरा जिले में सामान्य से 63 प्रतिशत कम बारिश
imd
रांचीः झारखंड में पिछले 24 घंटे में मानसून की गतिविधि सामान्य रही। राज्य के कई स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई। इस दौरान सबसे अधिक बारिश धनबाद के मैथन में 96.6 मिलीमीटर हुई। पंचेत में 86.8, नावाडीह में 67, बासुकीनाथ में 51, बोकारो थर्मल में 42.4, और मसानजोर में 31.6 मिलीमीटर बारिश हुई। इसके अलावा गढ़वा में 29.5, डुमरी में 27.2, बालूमाथ में 23.4, रामगढ़ में 23.4 मंझारी में 22, रांची में 18, भुरकुंडा में 17, खूंटी में 13, गुमला में 8.5 और हाटगम्हरिया में 8.2 मिलीमीटर बारिश हुई।

18अगस्त तक विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना, येलो अलर्ट


राज्य के विभिन्न हिस्सों में 18 अगस्त तक बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 16 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। जबकि 17अगस्त को पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है। 18 अगस्त को दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के आसार है। रांची और आसपास में भी आगामी 21 अगस्त तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 29 से 30 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

राज्य में अब तक तक सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश


झारखंड में 1 जून से 15 अगस्त तक सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार इस दौरान राज्य में औसत रूप से 658.9 मिलीमीटर बारिश का रिकॉर्ड है, लेकिन इस वर्ष अब तक 410.9 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के साहेबगंज, सिमडेगा और गोड्डा जिले में सामान्य बारिश हुई, जबकि अन्य सभी जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई। सबसे खराब स्थिति चतरा जिले की है, जहां अब तक सामान्य से 63 प्रतिशत कम बारिश हुई है। धनबाद में सामान्य से 46 प्रतिशत, गिरिडीह में 56, गुमला में 51, हजारीबाग में 56, कोडरमा में 50, लोहरदगा में 48 और रांची में सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है।
रवि सिन्हा
लेखक के बारे में
रवि सिन्हा
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड टीम में कार्यरत। राजस्थान पत्रिका में दिसंबर 2005 से लेकर अप्रैल 2020 तक झारखंड प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का मौका मिला। दूरदर्शन रांची और आकाशवाणी केंद्र के प्रादेशिक समाचार एकांश में आकस्मिक सहायक संपादक के रूप में 17 साल का सफर। रांची एक्सप्रेस, आज, देशप्राण समेत कई अन्य हिन्दी और उर्दू अन्य समाचार पत्रों और वेबपोर्टल के लिए लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से लेखन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 2000 में संवाद समिति एक्सप्रेस मीडिया सर्विस से पत्रकारिता की शुरुआत के बाद 2001 से झारखंड की राजधानी रांची अब कर्मस्थल। देश-विदेश की सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रूचि। पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन और चाहत।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर