ऐपशहर

Ranchi News: नाराज होकर बिना बताए घर से निकली नाबालिग, बदमाशों के चंगुल में फंसी, फिर...

Jharkhand News: घरवालों से नाराज होकर रेलवे स्टेशन जाने के दौरान नाबालिग बदमाशों के चंगुल में फंस गई। दूसरी ओर पुलिस तक मामला पहुंचा तो टीम जांच में जुट गई। तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस किया गया, लेकिन कोई कामयाबी नहीं मिली। बाद में पीड़िता किसी तरह परिजनों तक पहुंची तो मामले का खुलासा हुआ।

Lipi 27 Jul 2020, 1:12 pm
रवि सिन्हा, रांची
नवभारतटाइम्स.कॉम 8552

झारखंड में बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां एक नाबालिग लड़की किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गई। इसी दौरान वो कुछ बदमाशों के चंगुल में फंस गई। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों में से एक ने नाबालिग से दुष्कर्म किया, वहीं एक अन्य ने छेड़छाड़ की कोशिश की। किसी तरह से पीड़िता भागने में कामयाब हुई और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।


लिफ्ट के बहाने बदमाशों ने नाबालिग को घेरा
पूरा मामला राजधानी रांची के बरियातु इलाके का है। बताया जा रहा कि शनिवार को नाबालिग परिजनों से नाराज होकर घर से निकल गई। उसने रेलवे स्टेशन जाने के लिए लिफ्ट लिया। जिस गाड़ी में वो बैठी उसमें बैठे बदमाशों ने उसे स्टेशन पहुंचाने की जगह किसी और जगह लेकर चले गए। आरोपी पीड़िता को एक घर पर ले गए, जहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया।

इसे भी पढ़ें:- पुलिस ने बरामद किए 16 ऊंट, पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज

एक आरोपी ने किया रेप, एक ने छेड़छाड़
दूसरी तरफ लड़की के परिजन रातभर उसे खोजते रहे। इस बीच तकनीकी सेल की मदद से मोबाइल लोकेशन को भी ट्रेस किया गया। लेकिन लड़की का मोबाइल बंद मिला। बाद में लड़की के बरामद होने और दुष्कर्म की घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आनन-फानन में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

इसे भी पढ़ें:- 'मन की बात' में पीएम मोदी ने झारखंड की इन महिलाओं के काम को सराहा

पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार
फिलहाल पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया है। बताया गया कि कोरोना संक्रमण फैलने के बाद नाबालिग जून में अपने रिश्तेदार के घर रांची आई हुई थी। शनिवार को किसी बात पर नाराज होकर घर से निकल गई थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है और मामले की जांच में जुटी हुई है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग