ऐपशहर

Jharkhand Politics : तेजस्वी यादव के दो दिवसीय झारखंड दौरे के पीछे की इनसाइड स्टोरी, पढ़िए क्यों खास है लालू के बेटे का ये दौरा

तेजस्वी यादव शनिवार को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर आ रहे हैं। इस दौरे को राजनीतिक हलकों में झारखंड में आरजेडी के खोए हुए आधार को प्राप्त करने की कवायद माना जा रहा है।

Lipi 17 Sep 2021, 8:23 pm
रांची
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) के बेटे और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) शनिवार 18 सितंबर को दो दिवसीय झारखंड दौरे पर रांची आ रहे हैं। तेजस्वी यादव के इस दौरे को राजनीतिक हलकों में झारखंड में आरजेडी के खोए हुए आधार को प्राप्त करने की कवायद माना जा रहा है।


एकीकृत बिहार में आरजेडी का पलामू, चतरा, लातेहार, गोड्डा और देवघर समेत बिहार की सीमा से लगे कई इलाके में खासा प्रभाव था, लेकिन वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में आरजेडी का झारखंड में खाता नहीं खुला और वर्ष 2019 के विधानसभा चुनाव में भी सिर्फ एक मात्र विधायक सत्यानंद भोक्ता चतरा से चुनाव जीतने में सफल रहे और यूपीए गठबंधन में शामिल रहने के कारण उन्हें मंत्री बनने का मौका मिल गया।

ये भी पढ़ें- Inside Story : बिहार में मूर्ति पर 'सवार' पॉलिटिक्स, तेजस्वी और चिराग की डिमांड पर नीतीश की चुप्पी

18 और 19 सितंबर झारखंड के दौरे पर रहेंगे तेजस्वी
अब आरजेडी गठबंधन सरकार में अपनी भागीदारी का फायदा उठाते हुए पूरे झारखंड में और खासकर अपने पुराने प्रभाव वाले इलाकों में संगठन को मजबूत बनाने की कवायद में जुटा है। इसी सिलसिले में तेजस्वी यादव भी 18 और 19 सितंबर को दो दिवसीय झारखंड दौरे के क्रम में पार्टी वरिष्ठ नेताओं से वन टू वन रू-ब-रू होंगे, साथ ही संगठन के कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

अन्नपूर्णा देवी के बीजेपी में जाने पर टूट गया था राजद कार्यकर्ताओं का मनोबल
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के ठीक पहले प्रदेश आरजेडी की कद्दावर नेत्री और प्रदेश अध्यक्ष रही अन्नपूर्णा देवी पार्टी छोड़ कर बीजेपी में शामिल हो गई थी, जिसके बाद वह कोडरमा से सांसद भी बनी और अभी केंद्र में शिक्षा राज्यमंत्री बनी हैं। उनके त्यागपत्र के बाद झारखंड में आरजेडी कार्यकर्त्ताओं का मनोबल टूटा था, लेकिन अब गठबंधन सरकार में शामिल रहने के कारण आम कार्यकर्ताओं-नेताओं में भी उत्साह का संचार हुआ है।

हर महीने दो दिन झारखंड में रहेंगे: तेजस्वीवहीं आरजेडी प्रमुख लाल प्रसाद भी यह चाहते हैं कि बिहार के साथ भी झारखंड में पार्टी का संगठन मजबूत हो और उन्हीं के विशेष दिशा-निर्देश पर तेजस्वी यादव ने कहा कि अब वे हर महीने दो दिन झारखंड में रहेंगे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग