Please enable javascript.Jharkhand Top 5 News: पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का जामताड़ा स्टेशन पर ठहराव ,साहेबगंज में 15 वर्षाें बाद मां से मिली ‘तमन्ना’ -jharkhand top 5 news patna howrah vande bharat train stops at jamtara station met mother in sahebganj after 15 years

Jharkhand Top 5 News: पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का जामताड़ा स्टेशन पर ठहराव ,साहेबगंज में 15 वर्षाें बाद मां से मिली ‘तमन्ना’

Edited byरवि सिन्हा | Contributed by शिव शंकर चौधरी | Lipi 23 Sep 2023, 10:01 am

साहेबगंज जिले में करीब 15 साल पहले 5 साल की एक बच्ची अपनी बिछड़ गई थी। लेकिन एसपी के प्रयास के बाद अब बच्ची फिर से अपनी मां से मिल पाई हैं। वहीं पटना-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का ठहराव जामताड़ा स्टेशन पर होगी। जबकि हजारीबाग के एक एल्युमीनियम फैक्टरी में विस्फोट की घटना में दो लोगों की मौत हो गई।

हाइलाइट्स

  • हार्डकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण
  • एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत
  • कुड़मी आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में 19 गिरफ्तार
train
साहेबगंजः झारखंड़ में साहेबगंज जिले के एसपी नौशाद आलम की पहल पर एक युवती 15 वर्षाें बाद अपनी मां से मिलने में सफल रही। राजमहल थाना अंतर्गत महाजनटोली में बिहार के कटिहार निवासी तमन्ना खातून की मां जरीना खातून बीते कई वर्षों से अपनी बहन के घर में थी। अपने मां को घर ले जाने के लिए तमन्ना ने एसपी नौशाद आलम से भेंट कर मां को मुक्त कराने की गुहार लगाई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने राजमहल पुलिस को महिला को मुक्त करने का आदेश दिया था। बताया गया है कि तमन्ना जब वो 5 वर्ष की थी तब उसकी मां अपनी बहन के यहां चली गई थी। तमन्ना अपनी मां से मिल कर काफी खुश है।

हार्डकोर नक्सली ने किया आत्मसमर्पण


झारखंड के लातेहार जिले में कई मामलों में वांछित एक नक्सली ने शुक्रवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजान ने बताया कि समर्पण करने वाले नक्सली की पहचान कमलेश सिंह उर्फ मुकेश के तौर पर की गयी है और वह प्रतिबंधित झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमपी) का स्वयंभू सब-जोनल कमांडर था।वह 2008 में भाकपा (माओवादी) में शामिल हुआ था और इसके दो साल बाद वह जेजेएमपी से जुड़ गया था। एसपी ने कहा कि सिंह विभिन्न थानों में कई मामलों में वांछित था।

एल्युमीनियम फैक्टरी में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत


हज़ारीबाग जिले में शुक्रवार को एक एल्युमीनियम फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कटकमदाग थाना क्षेत्र के दामोडीह गांव स्थित एक फैक्ट्री में हुई। पुलिस अधीक्षक मनोज रतन चौथे ने बताया कि विस्फोट दोपहर एक बजे के कुछ मिनट बाद हुआ। दो श्रमिकों की मौत हो गई। हालांकि, घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चला है और जांच जारी है। पुलिस ने बताया कि फैक्ट्री के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है, जो बड़ा बाजार इलाके का रहने वाला है । मृतकों की पहचान रंजीत ठाकुर और सुखदेव साव के रूप में की गई। दोनों बिहार के गया जिले के निवासी थे। उन्होंने बताया कि घटना में कोई अन्य कार्यकर्ता घायल नहीं हुआ है।

कुड़मी आंदोलन के दौरान पुलिसकर्मियों पर हमला मामले में 19 गिरफ्तार



दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल के मनोहरपुर में घाघरा हॉल्ट पर हाल ही में कुड़मी समाज की ओर से रेल नाकाबंदी किया गया था। आंदोलन का नेतृत्व करने वाले अमित महतो सहित 19 लोगों को निषेधाज्ञा का उल्लंघन करने और 20 सितंबर को पुलिस कर्मियों पर हमला करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पश्चिमी सिंहभूम के पुलिस अधीक्षक (एसपी) आशुतोष शेखर ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा लाठियों से हमला किए जाने के बाद एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट और कुछ पुलिस कर्मियों को चोटें आई थीं।

पटना-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन का जामताड़ा स्टेशन पर होगा ठहराव


दुमका लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत जामताड़ा जिले के लोगों को रेल मंत्रालय ने बड़ी सौगात दी है। रेलवे मंत्रालय ने 24 सितम्बर से पटना से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का दुमका लोकसभा क्षेत्र के जामताड़ा स्टेशन पर ठहराव की मंजूरी दी है। यह जानकारी सांसद सुनील सोरेन ने दी है। इसके लिए दुमका के सांसद सुनील सोरेन ने काफी प्रयास किया था। अब जब यह प्रयास सफल हुआ है तो सांसद ने इसके लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव को क्षेत्र की जनता की ओर से धन्यवाद दिया है।
रवि सिन्हा
लेखक के बारे में
रवि सिन्हा
नवभारत टाइम्स डिजिटल के बिहार-झारखंड टीम में कार्यरत। राजस्थान पत्रिका में दिसंबर 2005 से लेकर अप्रैल 2020 तक झारखंड प्रतिनिधि के रूप में कार्य करने का मौका मिला। दूरदर्शन रांची और आकाशवाणी केंद्र के प्रादेशिक समाचार एकांश में आकस्मिक सहायक संपादक के रूप में 17 साल का सफर। रांची एक्सप्रेस, आज, देशप्राण समेत कई अन्य हिन्दी और उर्दू अन्य समाचार पत्रों और वेबपोर्टल के लिए लंबे समय तक स्वतंत्र रूप से लेखन। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से 2000 में संवाद समिति एक्सप्रेस मीडिया सर्विस से पत्रकारिता की शुरुआत के बाद 2001 से झारखंड की राजधानी रांची अब कर्मस्थल। देश-विदेश की सामाजिक और राजनीतिक खबरों में विशेष रूचि। पत्रकारिता की हर विधा को सीखने की लगन और चाहत।... और पढ़ें
कॉमेंट लिखें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर