ऐपशहर

खरगे के बेटे प्रियांक को टिकट, कर्नाटक कांग्रेस ने जारी किए 124 प्रत्याशियों के नाम... देखें पूरी लिस्ट

Karnataka Congress Candidate List: कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 की तारीखों के ऐलान से पहले कांग्रेस की पहली सूची जारी हुई है। इसके साथ ही कांग्रेस राज्य में पहली ऐसी पार्टी है जिसने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

Curated byशशि मिश्रा | नवभारतटाइम्स.कॉम 25 Mar 2023, 9:14 am
बेंगलुरु: कांग्रेस ने शनिवार को कर्नाटक में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए 124 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची की घोषणा की। इस पहली लिस्ट में पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया को उनकी वरुणा सीट से मैदान में उतारा गया। सूची के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख डीके शिवकुमार अपने कनकपुरा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।
नवभारतटाइम्स.कॉम karnataka election
फाइल फोटो


पार्टी ने कोराटागेरे (एससी) निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व उपमुख्यमंत्री जी परमेश्वर को मैदान में उतारा है। पूर्व मंत्री केएच मुनियप्पा को देवनहल्ली सीट से टिकट दी है। वहीं प्रियांक खड़गे को चितापुर (एससी) से चुनावी मैदान से उतारा है। प्रियांक कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे हैं।

17 मार्च को राहुल गांधी के साथ हुई थी मीटिंग

पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने 17 मार्च को दिल्ली में एक बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची को मंजूरी दी। समिति की अध्यक्षता कांग्रेस प्रमुख खड़गे ने की थी। बैठक में राहुल गांधी भी मौजूद थे।

लिस्ट जारी करने वाली पहली पार्टी

कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करने वाली कांग्रेस पहली पार्टी है। चुनाव आयोग ने अभी तक दक्षिणी राज्य में विधानसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा नहीं की है।

कर्नाटक में विधानसभा चुनाव मई से पहले होने हैं, जब मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। कांग्रेस दक्षिणी राज्य में भाजपा से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है।

कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट

लेखक के बारे में
शशि मिश्रा
"शशि पांडेय ने 2007 में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से की। फिर दैनिक जागरण कानपुर से घिसाई। सहारा में पॉलिशिंग और नवभारत टाइम्स में मिली ऐसी चमक जो अभी तक बरकरार है। शौक़: लिखना, घूमना और नये लोगों से नई- नई जानकारियां लेना. फ़ंडा: जीवन में हर किसी के पास दो रास्ते होते हैं, भाग लो (Run) या भाग लो (Part). मेरी लाइफ का फ़ंडा, भागने की जगह भाग लेना है."... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग