ऐपशहर

Bhopal: चाकू लहरा रहे 'ठाकुर' की बादशाहत खत्म, पुलिस के हाथ लगते ही कान पकड़कर रोया, माफी मांगी

Bhopal Criminal Badshah Thakur: भोपाल के हबीबगंज इलाके स्थित महिंद्रा फाइनेंस के दफ्तर में घुसकर चाकू लहरा रहे बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही बदमाश की हेकड़ी निकली गई है। इसके बाद वह हाथ जोड़कर माफी मांग रहा है।

Edited byमुनेश्वर कुमार | नवभारतटाइम्स.कॉम 7 Oct 2022, 4:03 pm
भोपाल: रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने स्थित महिंद्र फाइनेंस के ऑफिस में घुसकर एक बदमाश चाकू लहरा रहा था। इसके साथ ही वहां के स्टॉफ और मौजूद लोगों को धमका रहा था। सरेआम हाथ में बड़ा चाकू (bhopal criminal video) लेकर वह लोगों को डरा रहा था। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया। साथ ही पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम बादशाह ठाकुर है। उसके पिता का नाम भीम सिंह ठाकुर है।
नवभारतटाइम्स.कॉम bhopal criminal
bhopal criminal: भोपाल में अपराधी का हंगामा



सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे थाने लेकर पहुंची है। इसके बाद आरोपी की पूरी बादशाहत निकल गई है। पुलिस के सामने उसकी हालत पतली हो गई है। पुलिस के सामने उसने उठक बैठक लगाई है। साथ ही हाथ जोड़कर माफी मांगी है। इसके साथ ही वह फूट-फूटकर रो रहा था। आरोपी बादशाह ठाकुर माफी मांग रहा था। साथ ही कह रहा था कि गलती हो गई है। पहली बार मैंने ऐसा किया था।

वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे वह शोरूम के अंदर घुसकर गदर मचा रहा था। लोग जब चाकू निकालने का विरोध कर रहे थे तो उन्हें चमका रहा था। इसके साथ ही ग्रिल को बंद कर दिया था, जिससे अंदर के लोग बाहर नहीं निकल पा रहे थे। इस दौरान वहां मौजूद लोग काफी भयभीत थे। पुलिस के हत्थे चढ़ते ही बदमाश की सिटी पिट्टी गुम हो गई है। कुछ देर पहले तक दहाड़ने वाले बदमाश की हालत पतली हो गई थी। वह भोपाल पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा था। बदमाश का गिड़गिड़ाते हुए वीडियो सामने आया है।

इसे भी पढ़ें
लेखक के बारे में
मुनेश्वर कुमार
नवभारत टाइम्स डिजिटल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में महुआ टीवी, कशिश न्यूज, इंडिया न्यूज, ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत और राजस्थान पत्रिका से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 11 साल का सफर। बिहार की राजधानी पटना से शुरुआत के बाद अब भोपाल कर्मस्थल। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। पिछले सात सालों से डिजिटल मीडिया में...... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग