ऐपशहर

MP Weather Today: बादल और बारिश से एमपी में शीतलहर जैसी स्थिति, दिन और रात के तापमान में दो डिग्री का अंतर

Madhya Pradesh Weather Update: एमपी में दो दिन से कई जगहों पर बारिश हो रही है। बारिश के साथ-साथ आसमान में बादल छाए हुए हैं। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम ऐसा ही रहेगा।

Edited byमुनेश्वर कुमार | टाइम्स न्यूज नेटवर्क 14 Dec 2022, 2:05 pm
भोपाल: मंगलवार को भोपाल में दिन भर आसमान में बादलों का डेरा रहा है। बादलों ने दिन का तापमान बढ़ने (Bhopal weather news) नहीं दिया है। इसकी वजह से दिन और रात के तापमान में ज्यादा अंतर नहीं रहा है। भोपाल में बादल के साथ-साथ दिन में बारिश भी होती रही है। बारिश की वजह से दिन का तापमान बढ़ गया है। मौसम विभाग के अधिकारियों के अनुसार बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है, जिससे पूरे राज्य में बादल छाए हुए हैं और बौछारें पड़ रही हैं। बौछारें कम से कम एक और दिन जारी रहेंगी। अधिकारियों ने कहा कि सिस्टम साफ होते ही रात का तापमान घटने लगेगा। अभी रात में तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है।
नवभारतटाइम्स.कॉम mp weather news
भोपाल में बारिश


मध्य प्रदेश में दिन और रात के तापमान में अंतर नहीं


भोपाल में दिन का तापमान सामान्य से आठ डिग्री सेल्सियस कम रहा है। दिन में तापमान 18.9 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है, जबकि न्यूनतम तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस रेकॉर्ड किया गया है। शहर में हवा की दिशा उत्तर की ओर थी और औसत हवा की गति दस किलोमीटर प्रति घंटा थी। दिन में जिन स्थानों पर सुबह साढ़े आठ बजे से शाम साढ़े पांच बजे तक बारिश दर्ज की गई वे हैं- सागर में 13 मिमी, भोपाल में 1.9 मिमी, उज्जैन में 0.2 मिमी। रतलाम और मलंजखंड में हल्की बारिश दर्ज की गई है।

मध्य प्रदेश में बारिश की चेतावनी


मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि बुधवार को भोपाल के आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना है। दिन और रात में 20-13 डिग्री सेल्सियस रहेगा, जबकि हवा की गति 14 किमी प्रति घंटा होगी। राज्य पूर्वानुमान के अनुसार मौसम विभाग के अधिकारियों ने होशंगाबाद और इंदौर संभाग सहित अन्य स्थानों और रायसेन, भोपाल, सीहोर, दमोह, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में बारिश की संभावना जताई है। राज्य के अन्य स्थानों पर मौसम ठंडा और शुष्क रहेगा। इसके साथ ही मौसम विज्ञानियों ने कहा है कि बादल छंटने के बाद रात के तापमान में पांच से छह डिग्री की गिरावट होगी।

इसे भी पढ़ें
लेखक के बारे में
मुनेश्वर कुमार
नवभारत टाइम्स डिजिटल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में महुआ टीवी, कशिश न्यूज, इंडिया न्यूज, ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत और राजस्थान पत्रिका से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 11 साल का सफर। बिहार की राजधानी पटना से शुरुआत के बाद अब भोपाल कर्मस्थल। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। पिछले सात सालों से डिजिटल मीडिया में...... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग