ऐपशहर

MP Weather Forecast : भोपाल-इंदौर में बारिश का अनुमान, प्री-मानसून बरसात से लुढ़का पारा, जानिए मौसम का हाल

मध्य प्रदेश में उमस वाली गर्मी से राहत मिली है। प्री-मानसून बारिश से कई जिलों में ठंडी हवाएं चली। गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो गर्मी का असर सिर्फ एक-दो दिन और रहेगा। 13 जून से पूरे प्रदेश में बारिश होने के अनुमान है। 15 जून के बाद मध्य प्रदेश में मुख्य मानसून की एंट्री हो जाएगी।

Curated byसुनील पाण्डेय | Lipi 11 Jun 2022, 10:09 am
भोपाल : मध्य प्रदेश में मौसम का मिजाज (MP Monsoon Forecast News) बदल गया है। भीषण लू से कई जिलों को राहत मिली है। भोपाल और इंदौर में आज बरसात का अनुमान है। एक-दो दिनों में पूरे प्रदेश में बारिश होने लगेगी। 15 जून से राज्य में मानसून की एंट्री हो जाएगी। इसके बाद एक सप्ताह में मानसून अपने शबाब पर होगा।
नवभारतटाइम्स.कॉम mp weather new


प्रदेश के कई इलाकों में दो दिन से प्री-मानसून का असर दिख रहा है। भोपाल और इंदौर में शनिवार को बारिश का अनुमान है। शुक्रवार को खरगोन-राजगढ़ में आधे घंटे तक तेज बारिश हुई थी। खंडवा, छिंदवाड़ा, जबलपुर, दमोह भी अछूता नहीं रहा। भोपाल में आज सुबह से ही बादल का असर दिख रहा है।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर पीके साहा ने मीडिया को बताया कि 13 जून से पूरे प्रदेश में प्री-मानसून बरसात होगी। इसके बाद रुक-रुककर ये सिलसिला जारी रहेगा। 15 जून से मुख्य मानसून के प्रदेश में एंट्री लेने का अनुमान है। इंदौर, खंडवा, खरगोन, बालाघाट, मंडला, शहडोल में सबसे पहले मानसून आएगा। पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से थोड़ी राहत मिलेगी। मानसून अगले दो दिन में महाराष्ट्र पहुंच सकता है। फिर दो दिन में उसके मुंबई तक पहुंचने की संभावना रहती है। इसके बाद ही ये मध्य प्रदेश में एंट्री लेता है। वैसे मुंबई में प्री-मानसून बरसात शुरू हो चुकी है।

एमपी में प्री-मानसून बारिश का असर तापमान पर भी दिखा। शुक्रवार को खरगोन में करीब आधे घंटे तक तेज बारसात हुई। राजगढ़ में भी करीब 30 मिनट तक बारिश होती रही। छिंदवाड़ा और जबलपुर में भी बारिश हुई है। इंदौर और भोपाल में बादल छाए हुए हैं, बारिश का अनुमान है। तापमान में गिरावट देखी जा रही है।
लेखक के बारे में
सुनील पाण्डेय
सुनील पाण्डेय इस समय nbt.in के साथ Principal Digital Content Producer तौर पर जुड़े हुए हैं। उन्हें पत्रकारिता में करीब 16 वर्षों का अनुभव है। ETV News, Zee Media, News18 सहित कई संस्थानों में अहम पद पर रहे। ग्राउंड और रिसर्च स्टोरी पर रिपोर्टिंग में माहिर माने जाते हैं। राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर खासी पकड़ रखते हैं। TV News के लिए शो बनाने में ​एक्सपर्ट सुनील को डिजिटल माध्यम में दिलचस्पी और सीखने की प्रबल इच्छा इन्हें नवभारत ​टाइम्स डिजिटल तक खींच लाई।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग