भोपाल, 15 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (49) ने भारत के संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रंद्धाजलि देने के बाद सोमवार शाम को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले वह शहर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर गये और वहां अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय स्थित दीनदयाल परिसर में गये और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए शर्मा न कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार को भाजपा कार्यकर्ताओं पर किये जाने वाले अत्याचारों को जल्द से जल्द रोकना चाहिए। यदि इस सरकार ने ऐसा नहीं किया तो हम इसके खिलाफ आंदोलन करेंगे। इस मौके पर चौहान ने भी मध्यप्रदेश की कांग्रेस नीत सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में राज्य में दलितों पर अत्याचार हो रहे हैं। मालूम हो कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने शनिवार को विष्णु दत्त शर्मा को मध्यप्रदेश भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया। विष्णु दत्त शर्मा पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में वी डी शर्मा के नाम से जाने जाते हैं। वह संघ के करीबी माने जाते हैं। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से की थी। एबीवीपी को 1990 के दशक में मध्यप्रदेश में मजबूत करने का श्रेय उन्हीं को जाता है। शर्मा एबीवीपी के राष्ट्रीय महासचिव रह चुके हैं। वह वर्ष 2013 में भाजपा में आये।
विष्णु दत्त शर्मा ने संभाला मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार
भोपाल, 15 फरवरी (भाषा) मध्यप्रदेश भाजपा के नवनियुक्त अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा (49) ने भारत के संविधान रचयिता डॉ. भीमराव अंबेडकर को श्रंद्धाजलि देने के बाद सोमवार शाम को पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले वह शहर के बोर्ड ऑफिस चौराहे पर गये और वहां अंबेडकर की प्रतिमा को माला पहनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद वह मध्यप्रदेश भाजपा मुख्यालय स्थित दीनदयाल परिसर में गये और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। पदभार संभालने से पहले मीडिया को संबोधित करते हुए शर्मा न
भाषा 17 Feb 2020, 9:30 pm