ऐपशहर

Jabalpur News: कड़कड़ाती ठंड में आधी रात को निकले कलेक्टर, सड़कों के किनारे सोने वाले लोगों को पहुंचाया रैन बसेरा

मंगलवार की रात जबलपुर के कलेक्टर कर्मवीर शर्मा अचानक सड़कों पर उतर आए। कलेक्टर रात में सड़क किनारे सोने वाले लोगों के पास पहुंचे और उन्हें रैन बसेरा में पहुंचाया। उन्होंने अधिकारियों को रैन बसेरे की समस्याएं सुलझाने के भी निर्देश दिए।

guest MANNGLESHWAR-GAJBHIYE-S/O-BR-GAJBHIYE | Lipi 12 Jan 2022, 3:55 pm
जबलपुर
नवभारतटाइम्स.कॉम jabalpur

मध्य प्रदेश में एक ओर जहां कोरोना संकम्रण तेजी से फ़ैल रहा है तो दूसरी ओर कड़ाके की ठण्ड भी अपना असर दिखा रही है। प्रदेश में कड़ाके की ठण्ड के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठण्ड वाली रात में जब आम लोग आराम से अपने घरो में सो रहे होते हैं, कुछ ऐसे भी लोग है जिनके पास सर छुपाने के लिए कोई जगह नहीं होती। सर्द रातों में वे सड़कों और देवस्थानों के आसपास सोकर अपना जीवन गुजार रहे है। मंगलवार रात को जबलपुर में ऐसे लोगों की मदद के लिए कलेक्टर खुद सड़कों पर उतर आए।

कलेक्टर कर्मवीर शर्मा आधी रात को अचानक इनके पास पहुंच गए। जिला कलेक्टर ने उनसे बात की और उन्हें नगर निगम द्वारा बनाये गए रैन बसेरा में सुरक्षित रहने के लिए भेजा। यही नहीं, कलेक्टर रैन बसेरे में भी गए और पहले से रह रहे लोगों से बातचीत की। उन्होंने रैन बसेरे में रहने वाले लोगों की तकलीफें जानी और नगर निगम के अधिकारियों से समस्याओ को दूर करने को कहा।

जिला कलेक्टर ने आधी रात को कचहरी वाले बाबा की दरगाह, हाईकोर्ट के आसपास, मालगोदाम चौक और इंदिरा मार्केट का भ्रमण किया। इन स्थानों पर पर कड़कड़ाती ठण्ड में सड़क किनारे सो रहे दो दर्जन से ज्यादा लोगो लोगो को गोकुल धर्मशाला में स्थित रैन बसेरा में शिफ्ट कराया।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग