ऐपशहर

पगड़ी, पीला चश्मा, हाथों में ट्रैक्टर की स्टीयरिंग... धांसू अंदाज में किसान दूल्हों ने अपनी-अपनी दुल्हनिया संग मारी एंट्री

Two Farmer Groom Wedding : एमपी के नीमच जिले में किसान दूल्हों ने अनोखी अंदाज में शादी की है। दूल्हों ने ट्रैक्टर पर अपनी-अपनी दुल्हनिया को बिठाकर मंडप में एंट्री मारी है। दोनों का अंदाज देखकर शादी में आए लोग दंग रह गए। अब दोनों दूल्हा और दुल्हन का अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल है।

Edited byमुनेश्वर कुमार | Lipi 14 Feb 2022, 9:50 pm
विजित राव महाड़िक/नीमच : अपनी शादियों में कुछ खास करने का अब चलन (Farmer grooms entered pavilion by tractor) हो गया है। एमपी में लगातार अनोखी शादी की तस्वीरें सामने आ रही हैं। कहीं दुल्हन स्कूटी से पहुंच (grooms brides on tractor) रही है तो कहीं दुल्हा बैलगाड़ी से बारात लेकर जा रही है। वहीं, कई जगहों पर दूल्हा और दुल्हन फायरिंग करते भी नजर आ रहे है। मगर एमपी के नीमच (farmer grooms unique wedding in neemuch) जिले में किसान दूल्हों ने अपनी-अपनी दुल्हनिया को लेकर धांसू अंदाज में मंडप में एंट्री मारी है। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वहीं, दूल्हन की दूसरी बहन की शादी भी इसी मंडप से थी। उसके दूल्हे ने भी ट्रैक्टर से ही एंट्री मारी है।


नीमच जिले में एक किसान का बेटा अपनी दुल्हनिया को ट्रैक्टर से लेकर मंडप में पहुंचा है। इस दौरान दूल्हे ने सिर पगड़ी थी। साथ ही दोनों पीला चश्मा पहने हुए थे। दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ट्रैक्टर पर बैठाकर कुछ इसी अंदाज में मंडप में एंट्री ली है। यह वीडियो नीमच जिले के मनासा तहसील के गांव बामणी का है। जिसमें एक ही परिवार में दो बेटियों की शादी एक साथ की गई। इसमें दोनों बेटियां अपने दूल्हे के साथ अलग-अलग ट्रैक्टर पर बैठकर विवाह स्थल पर एंट्री करती हैं।
Gwalior News : राइफल धारियों के घेरे में दूल्हे, हर बढ़ते कदम पर धांय-धांय... अंदाज देख प्लेट थामे बारातियों के छूटे पसीने
इस तरह की एंट्री को लेकर दूल्हा-दुल्हन काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। नव दंपति का मानना है कि वे किसान परिवार से आते हैं और खेती किसानी में ट्रैक्टर का काफी महत्व है। उनके वैवाहिक सुखी दांपत्य जीवन में ट्रैक्टर पर बैठकर एंट्री करना उनके जीवन में खुशहाली लाएगा। किसान परिवार के यह दोनों दूल्हा-दुल्हन क्षेत्र में चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस वीडियो को लोग काफी शेयर कर रहे हैं।

Groom Bride Firing Video : जयमाला के बाद धांय-धांय... दूल्हा-दुल्हन ने जब मंच से शुरू की फायरिंग तो हल्ला मच गया
दोनों दूल्हें और दुल्हन गायरी समाज से आते हैं। महेश-कुसुम और आनंद-ममता ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया है। दोनों जोड़े का अंदाज देखकर शादी में आए लोग हैरान रह गए।
लेखक के बारे में
मुनेश्वर कुमार
नवभारत टाइम्स डिजिटल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में महुआ टीवी, कशिश न्यूज, इंडिया न्यूज, ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत और राजस्थान पत्रिका से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 11 साल का सफर। बिहार की राजधानी पटना से शुरुआत के बाद अब भोपाल कर्मस्थल। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। पिछले सात सालों से डिजिटल मीडिया में...... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग