ऐपशहर

Rewa News: रीवा में कई जगहों पर पानी की किल्लत, कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से मिलकर की बड़ी मांग

Rewa News: रीवा में कई जगहों पर पानी की किल्लत है। कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर से मुलाकात की है। साथ ही उन्हें ज्ञापन सौंपा है। नेताओं ने ज्ञापन सौंपकर कलेक्ट से मांग की है कि इन समस्याओं का समाधान कीजिए।

Edited byमुनेश्वर कुमार | Lipi 23 May 2023, 10:54 pm
रीवा: एमपी के रीवा (Rewa News In Hindi) जिले में भीषण गर्मी के चलते व्याप्त पेयजल संकट है। साथ ही बिजली की समस्या भी है। इसकी वजह से आमलोगों को परेशानी हो रही है। गर्मी में जल स्त्रोत सूख गए हैं। इसकी वजह से आमलोगों को परेशानी हो रही है। साथ ही जिले में पानी की किल्लत बढ़ गई है। अघोषित बिजली कटौती से लोग परेशान हैं। टूटे तार और पोल के कारण भीषण गर्मी में बिजली संकट उत्पन्न हो रहा है। इस तरह की अन्य समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी का एक दल कलेक्ट्रेट पहुंचा। साथ ही कलेक्टर को मिलकर ज्ञापन सौंपा है।
नवभारतटाइम्स.कॉम Untitled design - 2023-05-23T224641.867


इन दिनों पूरा जिला भीषण गर्मी की चपेट में है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की बड़ी किल्लत बनी हुई है। अधिकांश हैंडपंप और अन्य जल स्त्रोत सूखने की कगार पर हैं। साथ ही टूटे तार और खंभे के चलते विद्युत सप्लाई भी अवरुद्ध है। जिसके चलते इस भीषण गर्मी में आम आदमी बड़ी मुश्किल से जीवन यापन कर पा रहा है। इन सब बातों को लेकर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा कार्यकर्ताओं के साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।

कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर प्रतिभा पाल से मिलकर जनहित के मुद्दों का ज्ञापन सौंपा है। साथ ही जल्द से जल्द इन समस्याओं का निराकरण करने की मांग की है। जिला अध्यक्ष ने कहा कि जिले में पूर्व से स्थापित पेयजल योजनाएं में अधिकांश बंद पड़ी हुई हैं। जिले में कई हैंडपंप के पाइप बढ़ाने और सूखे हुए हैंडपंप पर नवीन नलकूप खनन कराए जाने चाहिए। वहीं, जल जीवन मिशन अंतर्गत रीवा जिले में पेयजल योजनाओं के कार्य जिले में जल्द से जल्द पूर्ण हो। कांग्रेस ने मांग की है कि बारिश के पूर्व सड़कों के अधूरे निर्माण कार्य को पूरा करवाया जाए।
लेखक के बारे में
मुनेश्वर कुमार
नवभारत टाइम्स डिजिटल में मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़ के लिए काम करता हूं। पत्रकारिता में महुआ टीवी, कशिश न्यूज, इंडिया न्यूज, ईनाडु इंडिया, ईटीवी भारत और राजस्थान पत्रिका से होते हुए टाइम्स इंटरनेट तक 11 साल का सफर। बिहार की राजधानी पटना से शुरुआत के बाद अब भोपाल कर्मस्थल। राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों में गहरी रुचि। पिछले सात सालों से डिजिटल मीडिया में...... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग