ऐपशहर

तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए ओरछा पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन, बेटी आराध्या भी साथ

फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए एमपी के ओरछा पहुंची हैं। मणिरत्नम निर्देशित फिल्म की शूटिंग ओरछा के ऐतिहासिक मंदिरों और महलों में होगी।

Lipi 21 Aug 2021, 12:31 am
निवाड़ी
बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन शुक्रवार शाम को मध्य प्रदेश के ओरछा पहुंची। वे यहां एक तमिल फिल्म की शूटिंग के लिए आई हैं। उनके साथ बेटी आराध्या भी हैं। ऐश्वर्या फ्लाइट से दतिया पहुंची और वहां से सड़क मार्ग से ओरछा पहुंची हैं।

वे तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग के लिए यहां आई हैं। मणिरत्नम के डायरेक्शन में बन रही यह एक ऐतिहासिक ऐक्शन ड्रामा है। फिल्म एक तमिल महाकाव्य पर आधारित है। शूटिंग के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार प्रकाश राज और कार्थी भी यहां आएंगे।

फिल्म की शूटिंग शनिवार सुबह से शुरू होगी। शूटिंग 16वीं सदी में बने ओरछा के भव्य महलों और मंदिरों में होगी। ऐश्वर्या अपनी बेटी के साथ ओरछा पैलेस होटल में रुकी हैं। फिल्म की करीब 75 प्रतिशत शूटिंग पूरी हो चुकी है। हाल ही में इसका पहला पोस्टर भी रिलीज किया गया। पोस्टर के अनुसार फिल्म दो हिस्सों में बनेगी। इसका पहला पार्ट साल 2022 में रिलीज किए जाने की संभावना है।

शुक्रवार शाम करीब 4 बजे ऐश्वर्या दतिया पहुंचीं। विशेष विमान में उनकी बेटी आराध्या और टीम के अन्य सदस्य भी थे। ऐश्वर्या का पीतांबरा पीठ जाकर मां पीतांबरा के दर्शन करने का कार्यक्रम था, लेकिन वे इसके बिना ही ओरछा के लिए रवाना हो गईं। कार्यक्रम में बदलाव का कारण क्या था, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग