ठाणे, 30 सितंबर (भाषा) महाराष्ट्र में ठाणे जिले के वर्तक नगर में रेलवे पुलिस के एक उपनिरीक्षक ने सोमवार को कथित रूप से आत्महत्या कर ली। एक अधिकारी ने बताया कि धनजी राउत (35) का शव सुबह करीब साढ़े पांच बजे वर्तक नगर में उनके आवासीय परिसर के पास एक पेड़ से लटके मिला। वर्तक नगर थाने के अधिकारी ने बताया कि राउत अंधेरी रेलवे पुलिस थाने से संबद्ध थे। वह 2016 में एमपीएससी परीक्षा पास करने के बाद पुलिस उप निरीक्षक बने थे। उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
ठाणे में पुलिस उप निरीक्षक ने आत्महत्या की

भाषा 30 Sep 2019, 5:50 pm