औरंगाबाद, 14 फरवरी (भाषा) अतिथि देवो के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए लासुर में लोगों ने एक ब्रिटिश दंपत्ति को बृहस्पतिवार देर रात तक उनके होटल पहुंचाया। यह दंपत्ति गलत स्टेशन पर उतर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि मैनचेस्टर के दंपत्ति को मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उतरना था लेकिन वह गलती से लासुर स्टेशन पर उतर गए। हालांकि रेलवे प्रवासी सेना के स्वयंसेवकों ने स्थानीय पुलिस की मदद से दंपत्ति को सुरक्षित एलोरा के उनके होटल पहुंचाया। एडम मैकब्रिड और उनकी पत्नी अजंता एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे और इस ट्रेन को रात दस बजकर 45 मिनट पर औरंगाबाद पहुंचना था। दंपत्ति ने सकुशल होटल पहुंचने के बाद सबका शुक्रिया अदा किया।
गलत स्टेशन पर उतरे परेशान ब्रिटिश दंपत्ति को लोगों ने सही होटल तक पहुंचाया
औरंगाबाद, 14 फरवरी (भाषा) अतिथि देवो के आदर्श वाक्य को चरितार्थ करते हुए लासुर में लोगों ने एक ब्रिटिश दंपत्ति को बृहस्पतिवार देर रात तक उनके होटल पहुंचाया। यह दंपत्ति गलत स्टेशन पर उतर गए थे। अधिकारियों ने बताया कि मैनचेस्टर के दंपत्ति को मध्य महाराष्ट्र के औरंगाबाद में उतरना था लेकिन वह गलती से लासुर स्टेशन पर उतर गए। हालांकि रेलवे प्रवासी सेना के स्वयंसेवकों ने स्थानीय पुलिस की मदद से दंपत्ति को सुरक्षित एलोरा के उनके होटल पहुंचाया। एडम मैकब्रिड और उनकी पत्नी अजंता एक्सप्रेस से सफर कर रहे थे और इस ट्रेन को रात दस
भाषा 15 Feb 2020, 1:05 am