ऐपशहर

गोवा में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में चार पूर्व सीएम शामिल

केंद्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन के बाद गोवा कांग्रेस कमिटी ने गुरुवार को राज्य में 4 फरवरी को होने वाले...

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 12 Jan 2017, 5:06 pm
पणजी
नवभारतटाइम्स.कॉम congress declares 27 candidates for goa state polls
गोवा में कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट में चार पूर्व सीएम शामिल

केंद्रीय चुनाव समिति के अनुमोदन के बाद गोवा कांग्रेस कमिटी ने गुरुवार को राज्य में 4 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए अपने 27 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी। हालांकि इस लिस्ट में वर्तमान विधायकों के नाम तो शामिल हैं, लेकिन कई महत्वपूर्ण निर्वाचन क्षेत्रों में जहां गठबंधन की उम्मीद है वहां के प्रत्याशियों के नाम की घोषणा नहीं की गई है।

दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ चली लंबी बैठक के बाद प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। पार्टी को अभी भी पणजी, फटोरदा, माएम, बेनालिम और वास्को जैसी महत्वपूर्ण सीटों पर अभी नामों की घोषणा नहीं हुई है। इस लिस्ट में गोवा के पूर्व सीएम प्रताप सिंह राने, रवि नाईक, दिगंबर कामत और लुईजिन्हों और पूर्व मंत्री फिलिप नेरी को भी जगह दी गई है।

प्रत्याशियों की लिस्ट
गठबंधन की वजह से पार्टी को ब्लॉक लेवल पर कार्यकर्ताओं के असंतोष का सामना करना पड़ रहा है। गोवा के स्थानीय नेता गठबंधन को कोई तवज्जो नहीं दे रहे हैं। उनके असंतोष की वजह से गोवा फॉरवर्ड पार्टी के साथ कांग्रेस का गठबंधन मुश्किल लग रहा है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग