वेल्लोर
28 साल की एक महिला ने सिथेरी गांव स्थित अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आरोप है कि दोहरी हत्या के एक मामले में पुलिस ने महिला के पति को गिरफ्तार किया था। इसी बात से दुखी होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।
महिला की पहचान कलइवनी के तौर पर की गई है। उनके पति का नाम सुरेश बाबू है। महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका थीं। उनके 2 बच्चे हैं। पुलिस ने सोमवार रात सुरेश बाबू को गिरफ्तार किया था। उनपर अपनी प्रेमिका तमिलसेल्वी और उसकी मां ऊषा की हत्या करने का आरोप है।
वेल्लोर के SP पी पक्कालवन ने बताया कि 16 जुलाई को ऊषा की उसी के घर में हत्या कर दी गई थी। 11 अगस्त को तमिलसेल्वी की लाश मिली थी। उसका गला काटकर हत्या की गई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता लगा कि ऊषा ने सुरेश को डेढ़ लाख रुपये दिए थे। ऊषा द्वारा अपने पैसे वापस मांगे जाने पर सुरेश ने कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। SP ने आगे बताया, 'तमिलसेल्वी सुरेश बाबू को धमकाकर अपने साथ रहने को कह रही थी। इस बात से चिढ़कर उसने तमिलसेल्वी को मार दिया। सुरेश एक सूनसान जगह पर तमिलसेल्वी से मिलने गया था और वहीं उसने यह हत्या की।'
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें: Woman kills self after cops arrest husband