ऐपशहर

'तीन महीने में इस्तीफा दे दो'... मिजोरम के CM को जान से मारने की धमकी देने वाला अरेस्ट, पूर्व CM को भी धमका चुका है आरोपी

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। आरोपी ने इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला को भी जान से मारने की धमकी दी थी।

Edited byराघवेंद्र शुक्ला | भाषा 14 Mar 2022, 12:34 am
आइजोल: मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा को 3 महीने के भीतर इस्तीफा नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप में एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पहले 2018 में पूर्व मुख्यमंत्री ललथनहवला को धमकी भरा पत्र लिखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
नवभारतटाइम्स.कॉम सांकेतिक तस्वीर
सांकेतिक तस्वीर


अलग-अलग फेसबुक समूहों पर साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट में रोडिनलियाना उर्फ अपुइया टोछहांग (37) नामक इस व्यक्ति ने जोरमथंगा पर व्यक्तिगत लाभ के लिए राज्य के वार्षिक बजट को हड़पने का आरोप लगाया। वह आइजोल के चनमारी पश्चिम इलाके का निवासी है। मिजोरम के पुलिस महानिरीक्षक (मुख्यालय) जॉन नेहलिया ने बताया कि साइबर अपराध पुलिस ने फर्जी खाते की जांच की, और आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि उसके पास से कोई हथियार बरामद नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
लेखक के बारे में
राघवेंद्र शुक्ला
राघवेंद्र शुक्ल ने लिखने-पढ़ने की अपनी अभिरुचि के चलते पत्रकारिता का रास्ता चुना। नई दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने के बाद जुलाई 2017 में जनसत्ता में बतौर ट्रेनी सब एडिटर दाखिला हो गया। वहां के बाद नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की लखनऊ टीम का हिस्सा बन गए। यहां फिलहाल सीनियर डिजिटल कंटेंट प्रड्यूसर के पद पर तैनाती है। देवरिया के रहने वाले हैं और शुरुआती पढ़ाई वहीं हुई। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से विज्ञान में स्नातक की डिग्री है। साहित्यिक अभिरूचियां हैं। कविता-उपन्यास पढ़ना पसंद है। इतिहास के विषय पर बनी फिल्में देखने में दिलचस्पी है। थोड़ा-बहुत गीत-संगीत की दुनिया से भी वास्ता है।... और पढ़ें

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग