ऐपशहर

मिजोरम में 'बंद': खाली मैदान के सामने राज्यपाल ने पढ़ा गणतंत्र दिवस का भाषण

भारत के 70वें गणतंत्र दिवस पर मिजोरम के राज्यपाल कुम्मन राजशेखरन को खाली मैदान को संबोधन देना पड़ा। दरअसल, राज्य में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर चल रहे विरोध प्रदर्शन के दौरान बंद बुलाया गया था और राज्यपाल के कार्यक्रम में जनता का कोई आदमी नहीं पहुंचा।

टाइम्स न्यूज नेटवर्क 26 Jan 2019, 1:13 pm
आइजॉल
नवभारतटाइम्स.कॉम कुम्मन राजशेखरन

मिजोरम के राज्यपाल कुम्मन राजशेखरन ने शनिवार को 70वें गणतंत्र दिवस पर लगभग खाली मैदान को संबोधित किया। दरअसल, राज्य में नागरिकता (संशोधन) विधेयक को लेकर बंद बुलाया गया है। आम लोगों में से किसी ने भी कार्यक्रम में हिस्सा नहीं लिया। पुलिस ने बताया कि सिर्फ मंत्रियों, विधायकों और शीर्ष अधिकारी ही कार्यक्रम में मौजूद थे।

यहां गणतंत्र दिवस परेड में 6 सैन्य टुकड़ियों ने हिस्सा लिया था। राज्य में सिविल सोसायटी ग्रुप्स और स्टूडेंट बॉडीज के एक संगठन, NGO कोऑर्डिनेशन कमिटी ने बंद बुलाया था। दूसरे जिला मुख्यालयों में डेप्युटी कमिश्नरों ने बिना जनता या सीनियर अधिकारियों की उपस्थिति के तिरंगा फहराया। हालांकि, राज्य में कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई और सब कुछ शांति से हो गया। कुछ लोग आयोजन स्थलों के आसपास विरोध में प्लकार्ड लेकर खड़े रहे।

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि राज्य की सीमाओं को सुरक्षित रखने और सीमा पर रहने वाले लोगों के विकास के लिए कल्याण योजनाओं की ओर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिजोरम में ग्रामीण स्तर पर नागरिकों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने जोर दिया कि राज्य सरकार मिजो लोगों की पहचान, परंपरा और मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि सरकार संवधिान का पालन करते हुए भारत और पूरी दुनिया में रह रहे मिजो लोगों की एकता और भाईचारे को बढ़ाने के लिए काम करेगी।
इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ें।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग