पुडुचेरी
देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच पुडुचेरी के सीएम वी नारायमसामी ने अनोखे ढंग से पार्टी प्रमुख का जन्मदिन मनाया। सीएम ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और फिर पार्टी वर्कर्स को एक-एक किलो प्याज का उपहार दिया। सीएम ने इससे संबंधित एक विडियो के साथ ट्वीट कर भी सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। नाराणसामी ने इस दौरान गरीबों को भोजन भी वितरित किया। सीएम ने इससे पहले प्रार्थनास्थलों पर जाकर सोनिया गांधी के लिए प्रार्थना की और उनकी लंबी उम्र की कामना की। सीएम ने ट्वीट कर इसकी जानकारी भी दी।
सीएम ने कहा कि सोनिया गांधी ने देश को बचाने के लिए बहुत कुर्बानी दी है। उन्होंने कहा, 'मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वह उन्हें (सोनिया गांधी को) शक्ति दें ताकि वह राष्ट्र और पार्टी की पथ प्रदर्शक बनी रहें।'
देश भर में कांग्रेस कार्यकर्ता पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी का जन्मदिन धूमधाम से मना रहे हैं। इस बीच पुडुचेरी के सीएम वी नारायमसामी ने अनोखे ढंग से पार्टी प्रमुख का जन्मदिन मनाया। सीएम ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर केक काटा और फिर पार्टी वर्कर्स को एक-एक किलो प्याज का उपहार दिया।