कोयंबटूर ,20 फरवरी (भाषा) द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीत हासिल करती है तो महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को वह माफ करेगी। स्टालिन ने पोल्लाची के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि जिन गरीबों, किसानों और खासतौर पर महिलाओं ने 40ग्राम तक सोना गिरवी रख कर कर्ज लिया है उनके कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने ‘उंगल थोगुथियिल’ कार्यक्रम में कहा,‘‘ आज स्टालिन यह भरोसा दिलाता है कि अगर द्रमुक सत्ता में आई तो एसएचजी द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को माफ किया जाएगा।’’ द्रमुक प्रमुख ने कहा,‘‘ मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी भी एसएचजी के कर्ज माफ करने संबंधी घोषणा कल ही कर सकते हैं क्योंकि मैं क्या वादे कर रहा हूं इस पर वह करीब से नजर रखते आ रहे हैं....।’’ पोल्लाची यौन उत्पीड़न मामले में उन्होंने कहा कि पार्टी के सत्ता में आने पर दोषियों को दंड़ित किया जाएगा।
एसएचजी द्वारा सहकारी बैंकों से लिया गया कर्ज माफ किया जाएगा: स्टालिन
कोयंबटूर ,20 फरवरी (भाषा) द्रविड मुनेत्र कषगम (द्रमुक) अध्यक्ष एम के स्टालिन ने कहा है कि राज्य में आगामी विधानसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी जीत हासिल करती है तो महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) द्वारा सहकारी बैंकों से लिए गए कर्ज को वह माफ करेगी। स्टालिन ने पोल्लाची के निकट पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह पहले ही कह चुके हैं कि जिन गरीबों, किसानों और खासतौर पर महिलाओं ने 40ग्राम तक सोना गिरवी रख कर कर्ज लिया है उनके कर्ज माफ किए जाएंगे। उन्होंने ‘उंगल थोगुथियिल’ कार्यक्रम में कहा,‘‘ आज स्टालिन यह
भाषा 20 Feb 2021, 7:02 pm