ऐपशहर

लॉकडाउन: दूसरे राज्यों से बिहार पहुंचे लोग 'ताले' में बंद, पीके ने साधा CM नीतीश पर निशाना

लॉकडाउन के चलते दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग बिहार लौट रहे हैं। प्रशांत किशोर ने एक वीडियो ट्वीट किया है जिसमें दिखाई देता है कि बिहार पहुंचने पर लोगों को अलग जगह ताला लगाकर रखा गया है।

नवभारतटाइम्स.कॉम 30 Mar 2020, 1:32 pm
पटना। 'पीके' के नाम से मशहूर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार की सुबह एक ट्वीट करते नीतीश सरकार पर निशाना साधा। प्रशांत किशोर ने ट्वीट के जरिये एक वीडियो शेयर किया है, इस वीडियो में बिहार के दर्जनों लोग एक गेट के अंदर बंद हैं। वे खुद को बाहर निकालने के लिए रोते हुए गुहार लगा रहे हैं।
नवभारतटाइम्स.कॉम Prashant Kishor
प्रशांत किशोर (File Photo)


अपने ट्वीट में प्रशांत किशोर ने लिखा है, कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के सरकारी प्रयासों की एक और भयावह तस्वीर- भारी तकलीफ़ और मुसीबतों को झेलकर देश के कई हिस्सों से बिहार पहुंचने वाले गरीब लोगों के लिए नीतीश कुमार की सोशल डिस्टेंस और क्वारंटाइन की ये व्यवस्था दिल दहलाने वाली है।



प्रशांत किशोर ने जिस वीडियो को ट्वीट किया है उसमें एक शख्स रोते हुए बताता है कि वो गुजरात के अहमदाबाद से आया है। उसे सीवान जिले में जाना है। वीडियो में दिखाई देने वाला शख्स बार-बार बाहर निकलवाने की गुहार लगाता दिखाई देता है।

बता दें, प्रशांत किशोर को जनवरी में नीतीश कुमार के सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड से बर्खास्त कर दिया गया था। जिसके बाद से 'पीके' लगातार नीतीश सरकार पर ट्वीट के जरिए निशाना साधते रहते हैं।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पिछले दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन की लॉकडाउन की घोषणा की है। लॉकडाउन की घोषणा करने के बाद से ही देश भर के हजारों प्रवासी मजदूरों ने अपने घर लौटना शुरू कर दिया है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग