ऐपशहर

विज के दरबार में फूटा गुस्सा

कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला कैंट में जनता दरबार लगाया और 218 समस्याएं सुनीं। विज के दरबार में लोगों का पुलिस के खिलाफ जमकर गुस्सा ...

Navbharat Times 11 Aug 2017, 9:00 am

एनबीटी न्यूज, अंबाला: कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को अंबाला कैंट में जनता दरबार लगाया और 218 समस्याएं सुनीं। विज के दरबार में लोगों का पुलिस के खिलाफ जमकर गुस्सा फूटा।

विद्युत निगम से संबंधित शिकायतें बार-बार आने पर उन्होंने निगम अधिकारियों की कार्यशैली पर असंतोष जाहिर किया और कहा कि जो जायज समस्या एक बार साप्ताहिक कैंप में आती है उस पर तुरंत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जायज समस्या के दोबारा साप्ताहिक कैंप में आने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार मानकर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग