चंडीगढ़
एक अनोखी घटना में मंगलवार को शहर के एक निजी टीवी चैनल के स्टूडियो में एक शख्स ने कबूल किया कि उसने एक 29 साल की नर्स का मर्डर किया था। यह मर्डर 30 दिसंबर को शहर के इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 2 में हुआ था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंचकर उसे अरेस्ट कर लिया। मंगलवार शाम 7:30 बजे पुलिस ने मनिंदर सिंह नाम के इस शख्स का इंटरव्यू चैनल पर देखा। इंटरव्यू में मर्डर के खुलासे के बाद सेक्टर 31 के पुलिस स्टेशन के एसएचओ राजदीप सिंह फौरन चैनल के दफ्तर पहुंचे और मनिंदर सिंह को कस्टडी में ले लिया।
प्रेमिका पर था शक इसलिए किया मर्डर
सूत्रों के अनुसार, सेक्टर 30 के रहने वाले मनिंदर सिंह ने माना कि उसने अपनी प्रेमिका सरबजीत कौर का इसलिए मर्डर कर दिया क्योंकि उसे शक था कि उसका अफेयर किसी और शख्स से भी चल रहा है। गौरतलब है कि आरोपी मनिंदर पर पहले भी साल 2010 में हरियाणा में एक मर्डर का केस चल रहा है। उस समय उसने करनाल की करना लेक के पास एक पार्क में एक महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। 10 साल पुराने इस मर्डर के केस में मनिंदर को फिलहाल जमानत मिली हुई है।
पंजाब के संगरूर की रहने वाली थी नर्स
ताजा मामले में मोहाली के एक प्राइवेट होटल में काम करने वाली एक नर्स सरबजीत कौर स्काई होटल में मृत पाई गई थी। उसका गला किसी तेज धारदार हथियार से काटा गया था। सरबजीत पंजाब के संगरूर की रहने वाली थी और मोहाली के सेक्टर 69 में ग्रेसियर हॉस्टल में रह रही थी। उसने 30 दिसंबर को दो दिन के लिए होटल में कमरा बुक कराया था।
सीसीटीवी फुटेज से मिला सबूत
यहां सरबजीत मनिंदर के साथ आई थी। उसे 1 जनवरी को दोपहर 12 बजे कमरा खाली करना था। होटल के स्टाफ ने पुलिस को बताया कि जब वह दोपहर डेढ़ बजे तक बाहर नहीं आई तो उन्होंने दरवाजा खुलवाने की कोशिश की। अंदर से जवाब न मिलने पर उन्होंने मास्टर चाबी से दरवाजा खोला जहां उन्हें सरबजीत कौर की लाश खून से लथपथ मिली। पुलिस को शक है कि मनिंदर ने 30 दिसंबर की रात को उसका मर्डर किया था। होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी दिखाई दिया है कि 30 दिसंबर की रात 11:55 को मनिंदर अकेला होटल से बाहर निकल रहा है।
एक अनोखी घटना में मंगलवार को शहर के एक निजी टीवी चैनल के स्टूडियो में एक शख्स ने कबूल किया कि उसने एक 29 साल की नर्स का मर्डर किया था। यह मर्डर 30 दिसंबर को शहर के इंडस्ट्रियल एरिया, फेस 2 में हुआ था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने न्यूज चैनल के दफ्तर पहुंचकर उसे अरेस्ट कर लिया।