ऐपशहर

'रोहित के हत्यारों को 2 दिन में लाएंगे सामने'

एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़छांयसा गांव में रविवार रात हुए रोहित मर्डर मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने रेत माफिया का ...

Navbharat Times 20 Dec 2017, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़

छांयसा गांव में रविवार रात हुए रोहित मर्डर मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में पुलिस ने रेत माफिया का हाथ होने से इनकार किया है। वहीं छांयसा थाना इंचार्ज महेंद्र सिंह ने हत्या में शामिल तीनों आरोपियों को 2 दिन में गिरफ्तार करने का दावा किया है।

महेंद्र सिंह ने बताया कि छांयसा गांव निवासी संतराम का बेटा रोहित रविवार रात बुग्गी लेकर घर के निर्माण के लिए रेत लेने गया था। सोमवार सुबह खेत में उसका शव मिला। संतराम ने इस मामले में गांव के ही महेश, अजित और रामबीर पर हत्या किए जाने का शक जताया है। इन तीनों आरोपियों के खिलाफ अभी तक थाने में यमुना रेत चोरी का कोई मामला भी दर्ज नहीं है। इस वजह से इनको रेत माफिया नहीं कहा जा सकता। शिकायतकर्ता ने भी एफआईआर में ऐसी बात नहीं बताई कि ये लोग अवैध रेत का खनन करने वाले माफिया है। रोहित के शव का सोमवार को पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

एसीपी बलवीर सिंह का कहना है कि इस मामले में जांच चल रही है। हालात के मुताबिक रोहित की मौत चोट मारने से हुई प्रतीत हो रही है। उसे किस लिए मारा गया, इसकी जांच चल रही है। रेत माफिया जैसी कोई बात इस घटना में नहीं है। जल्द ही मामले को सुलझा लेंगे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग