ऐपशहर

सेना के जवान ने लगाई फांसी

थाना सदर एरिया के नीमका गांव स्थित सांई कॉलोनी में रहने वाले भारतीय सेना के एक जवान ने रविवार को फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मूलरूप से गुजरात का ...

Navbharat Times 22 Jan 2018, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़ : थाना सदर एरिया के नीमका गांव स्थित सांई कॉलोनी में रहने वाले भारतीय सेना के एक जवान ने रविवार को फांसी लगा ली। पुलिस के अनुसार मूलरूप से गुजरात का रहने वाला सैयद खान भारतीय सेना में सिपाही है। कुछ समय से वह पत्नी के साथ नीमका की सांई कॉलोनी में रह रहा था। रविवार को उसकी पत्नी अपने घर सीही गांव गई थी। वापस आने पर सैयद फांसी के फंदे पर लटका मिला। एसएचओ हंसराज का कहना है कि मृतक के परिजनों को सूचना भेजी गई है। उनके आने के बाद ही किसी प्रकार की कार्रवाई की जाएगी।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग