ऐपशहर

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में धीमी रही मतदान की गति

बीजेपी प्रत्याशी ने पत्नी संग किया मतदानएनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति सुबह से ही धीमी रही। क्षेत्र के सभी ...

ओम देव शर्मा | Navbharat Times 22 Oct 2019, 8:00 am

बीजेपी प्रत्याशी ने पत्नी संग किया मतदान

एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़

बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में मतदान की गति सुबह से ही धीमी रही। क्षेत्र के सभी बूथों पर मतदान सुबह 7 बजे शुरू होना था, मगर मॉक पोल के चलते सभी बूथों पर मतदान करीब 15 से 20 मिनट की देरी से शुरू हो सका।

मतदाताओं का आना सुबह 7 बजे से ही शुरू हो गया था। सुबह 9 बजे इस एरिया में मतदान कुल 3 फीसदी तक हुआ। इसके बाद मतदान की गति में हल्की सी तेजी आ गई। व्यापारिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी भी समूह के रूप में मतदान करने पहुंचे। क्षेत्र के बीजेपी प्रत्याशी मूलचंद शर्मा अपनी पत्नी पूनम के साथ सेक्टर-2 स्थित प्राइमरी स्कूल में बने बूथ पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने लाइन में लगकर मतदान किया। उधर, एसडीएम सहित चुनाव आयोग के ऑब्जर्वर भी मतदान केंद्रों के बूथों पर पहुंचकर हालात का जायजा लेते रहे।

लेखक के बारे में
ओम देव शर्मा

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग