एनबीटी न्यूज, पलवल : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ़ हरेन्द्र पाल राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा का विष्णु गार्डेन फार्महाउस पर 31 मार्च को ढोल नगाड़ों, फूल मालाओं से स्वागत किया जाएगा। हरियाणा लोक सेवा आयोग के पूर्व सदस्य हरेन्द्र पाल राणा ने स्वागत समारोह की सफलता के लिए गांव फिरोजपुर, अगवानपुर, पातली, आल्हापुर आदि का दौरा कर लोगों को निमंत्रण दिया। इस मौके पर उनके साथ दौरा करने वालों में प्रेम सिंह पूर्व सरपंच फिरोजपुर, महेन्द्र सिंह सरपंच, बिजेंद्र सिंह सरपंच अगवानपुर आदि शामिल रहे।
यात्री का स्वागत करेंगे कांग्रेसी
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सदस्य व पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ़ हरेन्द्र पाल राणा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की परिवर्तन बस यात्रा का विष्णु गार्डेन ...
Navbharat Times 29 Mar 2019, 8:00 am