ऐपशहर

मां ने बेटी को गर्म सरिये से दागा

ओल्ड फरीदाबाद एरिया की एक कॉलोनी में 11 साल की बच्ची को गर्म सरिये से दागने का मामला सामने आया है। बच्ची ने अपनी मां पर ही दागने का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर दो-तीन जगह जलाने के निशान मिले है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची लड़कों के साथ खेलना ज्यादा पसंद करती थी, इसलिए उसने सबक सिखाने के लिए गर्म सरिये से दाग दिया।

नवभारतटाइम्स.कॉम 22 May 2016, 9:07 pm
ओल्ड फरीदाबाद एरिया की एक कॉलोनी में 11 साल की बच्ची को गर्म सरिये से दागने का मामला सामने आया है। बच्ची ने अपनी मां पर ही दागने का आरोप लगाया है। उसके शरीर पर दो-तीन जगह जलाने के निशान मिले है। बच्ची की मां ने पुलिस को बताया कि बच्ची लड़कों के साथ खेलना ज्यादा पसंद करती थी, इसलिए उसने सबक सिखाने के लिए गर्म सरिये से दाग दिया। रविवार सुबह घटना की सूचना पर आरजी चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची। बच्ची को जलाने संबंधी जानकारी लेने के लिए चाइल्ड वेलफेयर कमिटी (सीडब्ल्यूसी) के पास भेजा गया। एसएचओ रणवीर सिंह ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
नवभारतटाइम्स.कॉम crime in faridabad
मां ने बेटी को गर्म सरिये से दागा


आर जी चौकी एरिया की कॉलोनी में एक परिवार ने किराये पर कमरा लेकर करीब 3-4 दिन से रहना शुरू किया है। रविवार सुबह 11 साल की बच्ची ने आस-पड़ोस के लोगों को बताया कि उसकी मां उस पर अत्याचार करती है। उसको सरिया गर्म कर दागा गया है। यह खबर कॉलोनी में फैल गई और बच्ची के घर के बाहर भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों को बच्ची ने बताया कि उसे एक दो दिन पहले जलाया गया है, जलाने का कारण बच्ची साफ बता नहीं सकी। पहले तो आरोपों को बच्ची की मां ने नकार दिया, बाद में उसने पुलिस को बताया कि वह लड़की के लड़कों के साथ खेलने के कारण नाराज थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची के परिवार वालों से पूछताछ करने के साथ बच्ची से बातचीत की। बच्ची के बयान में विरोधाभास को देखते हुए मामले को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सामने भेजा गया। जांच के बाद बच्ची की मां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग