ऐपशहर

नाला होगा पक्का

वॉर्ड-3 में बरसाती पानी निकासी को लेकर पक्का नाला बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वॉर्ड-3 के पार्षद जयवीर खटाना ने इसकी शुरुआत केंद्रीय ...

Navbharat Times 20 Mar 2018, 8:00 am

वस, फरीदाबाद : वॉर्ड-3 में बरसाती पानी निकासी को लेकर पक्का नाला बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वॉर्ड-3 के पार्षद जयवीर खटाना ने इसकी शुरुआत केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर से करवाई। वॉर्ड-3 स्थित पुलिस चौकी के पीछे 33 फीट रोड के साथ एक नाला गुजर रहा है। इस नाले में बरसात का पानी गौंछी ड्रेन में जाकर गिरता है। नाले में सेक्टर-24 की तरफ से भी पानी आता है। नाले के कच्चे होने के कारण बरसात में वह ओवरफ्लो हो जाता है और पानी सड़कों पर भर जाता था। नाले को पक्का करने के लिए 2 करोड़ 61 लाख रुपये पास हो गए थे, अब काम शुरू हो गया है। इस मौके पर विधायक नगेंद्र भड़ाना, धर्मवीर खटाना, दिनेश अदलखा, सुरेंद्र अग्रवाल, वीर सिंह नैन, महेंद्र, शीतल खटाना मौजूद रहे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग