एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़ : सिटी थाना एरिया की एक कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की रहस्यमय हालत में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक 6 साल की लड़की एक नवंबर को घूमने के लिए घर से निकली थी। लेकिन इसके बाद वह वापस लौट कर नहीं आई। उसके पैरंट्स ने आशंका जताई है कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी बेटी को शादी की नीयत से बंधक बनाकर रखा हुआ है। इस मामले की जांच करने वाले एएसआई बलवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
लड़की लापता, अपहरण की आशंका
सिटी थाना एरिया की एक कॉलोनी में रहने वाली एक नाबालिग लड़की रहस्यमय हालत में लापता हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ...
नवभारतटाइम्स.कॉम 4 Nov 2016, 8:00 am