ऐपशहर

फसल बर्बाद, घटेगा उत्पादन

तेज हवा और बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान, बाजरा, कपास और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। कृषि विभाग के एडीओ डॉ...

Navbharat Times 24 Sep 2017, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, बल्लभगढ़ : तेज हवा और बारिश के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। धान, बाजरा, कपास और गन्ने की फसल बर्बाद हो गई है। कृषि विभाग के एडीओ डॉ. आनंद प्रकाश ने बताया कि फसलें जमीन पर गिरने के कारण उत्पादन पर असर पड़ेगा। कृषि विभाग की टीमें सर्वे कर रही हैं। इसके बाद ही नुकसान का आकलन हो सकेगा। जिन किसानों ने फसलों का बीमा कराया हुआ है, वे सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय की छठी मंजिल पर बने कृषि विभाग के कार्यालय में दावा कर सकते हैं।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग