एक संवाददाता, हथीन : सरकार ने पलवल और फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम और नई लैब बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने बताया कि स्कूलों का इंफ्रास्ट्रेक्चर सुधारने के लिए पलवल में 95 स्कूलों में एक-एक अतिरिक्त क्लासरूम बनाए जाएंगे। फरीदाबाद में 56, गुड़गांव में 64 और नूंह जिले में 257 अतिरिक्त क्लासरूम बनाए जाएंगे। पलवल के सरकारी स्कूलों में 115 नई लैब बनाई जाएंगी, फरीदाबाद में 111, गुड़गांव में 40 व नूंह में 71 लैब बनाई जाएंगी। शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्यसचिव के.के. खंडेलवाल ने 5560 सिविल कार्य स्कूलों के लिए मंजूर किए हैं। इनमें स्कूल की नई बिल्डिंग से लेकर, अतिरिक्त क्लासरूम, लैब, हेडमास्टर रूम, टॉयलेट, पीने के पानी की सुविधा और मरम्मत के काम शामिल हैं। इसके लिए अतिरिक्त बजट भी आवंटित किया गया है। पूरे हरियाणा में सरकारी स्कूलों में 2214 लैब बनाई जाएंगी।
स्कूलों में बनेंगी लैब व क्लासरूम
सरकार ने पलवल और फरीदाबाद के सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लासरूम और नई लैब बनाने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने ...
Navbharat Times 17 Nov 2017, 1:12 pm