एनबीटी न्यूज, पलवल : चान्दहट थाना पुलिस के अंतर्गत एक गांव में गन पॉइंट पर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विफल होने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। चान्दहट थाना पुलिस इंचार्ज इंस्पेक्टर कर्मबीर खटाना ने बताया कि एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि अपने घर के अंदर सोई हुई थी। उसी दौरान 20 वर्षीय ब्रह्म घर के अंदर घुस आया और रेप का प्रयास करते हुए छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर कनपटी पर देसी पिस्तौल सटा दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी तक आरोपी को अरेस्ट नहीं किया गया है।
गनपॉइंट पर रेप का प्रयास
चान्दहट थाना पुलिस के अंतर्गत एक गांव में गन पॉइंट पर एक महिला से दुष्कर्म का प्रयास किया गया। विफल होने पर महिला को जान से मारने की धमकी दी गई। ...
Navbharat Times 11 Feb 2019, 8:00 am