एनबीटी न्यूज, फरीदाबाद : विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारियों के आह्वान पर 8 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हड़ताल करने की घोषणा की गई है। इसमें इंटक, एटक, एचएमएस, सीटू, एआईयूटीयूसी, हरियाणा कर्मचारी महासंघ, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व हरियाणा बैंक एंप्लाइज फेडरेशन आदि संगठनों के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे। इंकलाबी मजदूर केंद्र के प्रधान संजय मौर्या ने बताया कि बीजेपी सरकार की नीतियां मजदूर-कर्मचारी व आम जनता विरोधी है। वे न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये, पेंशन 5 हजार रुपये, श्रम कानूनों में मालिकपरस्त बदलाव रद्द करने, आउटसोर्स और ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, समान काम समान वेतन लागू करने की मांग कर रहे हैं। हड़ताल में फरीदाबाद के सैकड़ों मजदूर हिस्सा लेंगे। रविवार को सेक्टर-12 स्थित पार्क में हड़ताल की रणनीति तैयार की जाएगी
8 जनवरी को जंतर-मंतर पर करेंगे हड़ताल
विभिन्न मांगों को लेकर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारियों के आह्वान पर 8 जनवरी को दिल्ली के जंतर-मंतर पर हड़ताल करने की घोषणा की गई है। इसमें ...
Navbharat Times 8 Dec 2019, 8:00 am