ऐपशहर

5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य

एनबीटी न्यूज, फरीदाबादसेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए ईस्ट ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाउन के साथ पौधरोपण किया। इस ...

सचिन हुड्डा | Navbharat Times 13 Aug 2019, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, फरीदाबाद

सेक्टर-21ए आरडब्ल्यूए ईस्ट ने रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद स्मार्ट सिटी व रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिड टाउन के साथ पौधरोपण किया। इस दौरान विधायक सीमा त्रिखा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। इस मौके पर फलदार व छायादार पौधे लगाए गए। सीमा त्रिखा ने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने की जरूरत है। मौके पर आरडब्ल्यूए प्रधान अशोक नेहरा ने बताया कि इस साल लगभग 5 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया हुआ है। इस मौके पर जे. पी. सिंह, दिनेश जांगिड, जे. पी. मल्होत्रा, सुनील गुप्ता, एच. एस. मलिक, विजय राघवन, सुधीर जैन, बलराज गोयल, सचिन, सत्येंद्र छाबड़ा, आशीष वर्मा, नरेंद्र शर्मा, जे. के. मनोचा समेत कई लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
सचिन हुड्डा

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग