ऐपशहर

8वीं की स्टूडेंट से रेप

वरिष्ठ संवाददाता, गुड़गांव : सिविल लाइन एरिया में 8वीं की स्टूडेंट से रेप के आरोप में सौतेले पिता पर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मां को नींद की गोली देकर आरोपी उसके साथ पांच साल से रेप कर रहा था

नवभारत टाइम्स 20 May 2016, 2:02 am
वरिष्ठ संवाददाता, गुड़गांव : सिविल लाइन एरिया में 8वीं की स्टूडेंट से रेप के आरोप में सौतेले पिता पर मामला दर्ज किया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि मां को नींद की गोली देकर आरोपी उसके साथ पांच साल से रेप कर रहा था। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाया। इसके बाद मैजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज करवाए। आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।
नवभारतटाइम्स.कॉम 8th raping student
8वीं की स्टूडेंट से रेप

बुधवार शाम पुलिस को दी शिकायत में मियांवाली कॉलोनी निवासी 14 वर्षीय एक नाबालिग स्टूडेंट ने बताया कि उसकी मां ने दूसरी शादी की है। वह दो भाई बहन हैं। जिस व्यक्ति से उसकी मां ने शादी की वह पांच साल से उसके साथ रेप कर रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जाती थी। आरोपी पहले मां को नींद की गोली दे देता था, उसके बाद उससे रेप करता था। तीन दिन पहले रात को उनकी मां की नींद खुल गई तो उसने यह सब देखा। मां ने विरोध किया तो उससे भी मारपीट की गई। उसके सौतेले पिता हमेशा उसे डरा धमका कर रखता था। उसने आरोप लगाया कि जब वह 9 साल की थी तभी से आरोपी उससे रेप करता आ रहा है।
सिविल लाइन थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। उसकी उम्र करीब 45 साल है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर रेड की जा रही है।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग