एक संवाददाता, रेवाड़ी : नौकरी का झांसा देकर रेप के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांचकर्ता महिला पुलिस अधिकारी सुशील ने बताया कि 5 नवंबर को पीड़िता ने शिकायत देते हुए उक्त आरोपित और उसके रिश्तेदार पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। करीब 3 साल पहले उसका अपने पति से मनमुटाव हो गया था। इसके बाद वह धारूहेड़ा आ गई। आरोपित को पीड़िता पहले से ही जानती थी। आरोपित ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए उसके कागजात ले लिए ओर उसे रहने के लिए टपूकड़ा में किराये पर मकान दिला दिया। इसके बाद वह उसे धारूहेड़ा लेकर आया और एक मकान में ले जाकर रेप किया। इस दौरान उसका अश्लील विडियो भी बना लिया। किसी को बताने पर वह उसे विडियो वायरल करने की धमकी देता रहा। आरोप है कि 12 अगस्त को वह उसे धारूहेड़ा ले आया। वहीं पर मकान किराये पर दिला दिया। इसके बाद वह विडियो वायरल की धमकी देते हुए कई बार दुष्कर्म करता रहा।
नौकरी का झांसा दे रेप मामले में आरोपित अरेस्ट
नौकरी का झांसा देकर रेप के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांचकर्ता महिला पुलिस अधिकारी सुशील ने बताया कि 5 नवंबर को पीड़िता ने शिकायत ...
Navbharat Times 9 Nov 2019, 8:00 am