ऐपशहर

चाइनीज राखी के खिलाफ चलाया अभियान

एनबीटी न्यूज, गुड़गांव चाइनीज राखी के इस्तेमाल के खिलाफ बच्चों ने अभियान चलाया। बहरामपुर और सूरत नगर में हर वर्ग के लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का ...

Navbharat Times 11 Aug 2019, 8:00 am

एनबीटी न्यूज, गुड़गांव

चाइनीज राखी के इस्तेमाल के खिलाफ बच्चों ने अभियान चलाया। बहरामपुर और सूरत नगर में हर वर्ग के लोगों को स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया। बच्चों के हाथ में चाइनीज राखी के विरोध में स्लोगन लिखे बैनर थे। यहां मौजूद लोगों ने कहा कि हमें अपने त्योहारों में भारत निर्मित सामान का ही इस्तेमाल करना चाहिए। इससे भारतीय लोगों को रोजगार मिलेगा और विदेशों में देश की करंसी नहीं जाएगी। इस दौरान भूपेंदर सिंह, सुरेंद्र, राजेश पटेल, गजेंदर राजेश, राजीव, कुंदन, अंजू, सोनी, रितू, माला, विजय तिवारी आदि मौजूद रहे।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग