ऐपशहर

दिल्ली व बिहार का वांछित बदमाश गुड़गांव में पकड़ा

\Bवरिष्ठ संवाददाता, गुड़गांव\Bदिल्ली व बिहार में लूड, डकैती, हत्या की कोशिश के करीब 15 वारदात कर चुके कुख्यात बदमाश को पालम विहार क्राइम ब्रांच ने ...

Navbharat Times 12 Nov 2019, 8:00 am

\Bवरिष्ठ संवाददाता, गुड़गांव

\Bदिल्ली व बिहार में लूड, डकैती, हत्या की कोशिश के करीब 15 वारदात कर चुके कुख्यात बदमाश को पालम विहार क्राइम ब्रांच ने अरेस्ट किया है। सोमवार को उसे गुड़गांव के डीएलएफ फेज-1 एरिया से अवैध हथियार के साथ पकड़ा है। आरोपित के खिलाफ डीएलएफ फेज-1 थाना में आर्म्स एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार सोमवार को सूचना मिली कि दिल्ली व बिहार का कुख्यात बदमाश गुड़गांव में छुपने आया है। डीएलएफ फेज-1 एरिया में क्राइम ब्रांच की टीम पहुंची और आरोपित को काबू किया। उसकी पहचान बिहार मधुबनी के गांव बाराटोल निवासी अहमद रजा सिद्दीकी के तौर पर हुई। वह मूल रूप से बिहार दरभंगा के फेंकला गांव का निवासी है। आरोपित करीब 15 साल से लगातार लूट, डकैती की वारदात कर चुका है। उस पर 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था। आरोपित पर 10 केस दिल्ली में व 4 केस बिहार में दर्ज हैं। सभी वारदात लूट व डकैती की हैं। 9 केस में वह जेल की हवा काट चुका है। जमानत के बाद फरार हो गया था। इस दौरान भी उसने लूट व डकैती की 5 वारदात को अंजाम दिया है। आरोपित ने खुलासा किया कि कई इलाकों में वारदात के बाद नाम बदलकर छुप जाता था। नेपाल में भी वह कई महीने तक छुपकर रहा है। अब वह बिहार से गुड़गांव आया था। पालम विहार क्राइम ब्रांच इंचार्ज इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने बताया कि आरोपित को अरेस्ट कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है। मंगलवार को आरोपित को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग