ऐपशहर

कॉलेज में हुई जेएनयू विवाद पर चर्चा

\Bजेएनयू विवाद की चर्चा शहर के कॉलेजों में छात्रों के बीच भी है। बुधवार को द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी की बैठक अन्य विषयों के साथ ...

Navbharat Times 21 Nov 2019, 8:00 am

\Bप्रस, गुड़गांव : \Bजेएनयू विवाद की चर्चा शहर के कॉलेजों में छात्रों के बीच भी है। बुधवार को द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी की बैठक अन्य विषयों के साथ जेएनयू मुद्दा भी चर्चा का विषय रहा।

बैठक में पूर्व नगर मंत्री व छात्र नेता आशीष राजपूत ने आरोप लगाया कि जवाहर लाल विश्वविद्यालय वामपंथी दलों के कारण लगातार बदनाम हो रहा है। छात्र हितों की आड़ में जो काम हो रहे हैं, उनकी एबीवीपी निंदा करता है। एबीवीपी ने भी शुल्क वृद्धि को लेकर प्रदर्शन किया था। एबीवीपी जेएनयू व एबीवीपी डीयू की ओर से यूजीसी का घेराव भी किया गया। इसके बाद शुल्क वृद्धि वापस ली गई, लेकिन लेफ्ट दलों ने अपने प्रदर्शन को जारी रखा और इसे विचारधारा की लड़ाई का रूप दे दिया है। इससे न सिर्फ जेएनयू बदनाम हुआ, बल्कि आम छात्र भी परेशान हैं। कॉलेज अध्यक्ष रोहित बेनीवाल ने कॉलेज कार्यों के बारे में चर्चा की और बैठक में छात्र संघ चुनाव न कराने पर नाराजगी व्यक्त की गई।

अगला लेख

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
ट्रेंडिंग